{"_id":"60decae12d0a014fda6114d9","slug":"asp-brijesh-sood-resumes-charge-for-cm-security-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: थप्पड़ कांड के बाद हटाए गए बृजेश सूद फिर बने एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: थप्पड़ कांड के बाद हटाए गए बृजेश सूद फिर बने एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा
Fri, 02 Jul 2021 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर इस कांड में फंसे एसपी गौरव सिंह और उनके पीएसओ बलवंत सिंह पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित थप्पड़ कांड के बाद हटाए गए बृजेश सूद को सरकार ने फिर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लगा दिया है। शुक्रवार को सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उधर, मुख्यमंत्री ने कहा है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर इस कांड में फंसे एसपी गौरव सिंह और उनके पीएसओ बलवंत सिंह पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाद बृजेश सूद को एसपी गौरव सिंह ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री के पीएसओ रहे बलवंत सिंह ने एसपी को लातें मारी थीं। इसका वीडियो वायरल होने पर सरकार ने पहले तीनों को अलग-अलग जगह अटैच कर दिया। इसके अगले दिन प्रारंभिक जांच के आधार पर गौरव सिंह और बलवंत सिंह को निलंबित कर बृजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को डीजीपी संजय कुंडू ने तकनीकी कमेटी और डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन की जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना पर विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। फिलहाल, उस जांच रिपोर्ट पर अभी मुख्यमंत्री कार्यालय ही अध्ययन कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय जांच को लेकर निर्णय करेगा और उसके बाद ही गृह विभाग या पुलिस मुख्यालय की जांच को लेकर भूमिका तय होगी।
विज्ञापन