{"_id":"5d17972e8ebc3e3c8653c339","slug":"ashwani-thakur-becomes-president-of-himachal-non-teaching-employees-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी ठाकुर फिर बने गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्वनी ठाकुर फिर बने गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रधान
Sat, 29 Jun 2019 10:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई के अश्वनी ठाकुर फिर प्रधान चुने गए हैं। शनिवार को निदेशालय में हुए चुनाव में अश्वनी ने रविंद्र मेहता को 64 मतों से हराया। अश्वनी गुट ने गैर शिक्षकों की निदेशालय इकाई पर दोबारा कब्जा कर लिया है। शिक्षा निदेशालय में शनिवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में 297 कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी अधीक्षक ग्रेड एक सुभाष कमल ने बताया कि प्रधान पद पर अश्वनी ठाकुर को 179 और रविंद्र मेहता को 115 वोट मिले। महासचिव पद देवेंद्र चौहान ने दोबारा जीत दर्ज करते हुए राजकुमार चौधरी को 44 मतों से शिकस्त दी। देवेंद्र चौहान को 170 और राजकुमार को 126 वोट मिले। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए हेम प्रकाश भारद्वाज चुने गए। हेम प्रकाश को 194 और पंकज भारद्वाज 102 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए ओम प्रकाश ठाकुर को 156 और बलवीर मोदका को 141 वोट मिले।
विज्ञापन
ओमप्रकाश ने 15 मतों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर ज्ञान ठाकुर ने जीत दर्ज की। ज्ञान ठाकुर को 157, किशोर कुमार को 100 और साहित्य चौहान को 40 वोट मिले। संगठन सचिव पद पर विनोद ठाकुर जीते। विनोद को 152 और कर्म चंद को 145 वोट मिले। इंद्र नेगी निदेशालय इकाई के नए कोषाध्यक्ष बने हैं। इंद्र को 169 और राहुल को 123 वोट मिले।
विज्ञापन