विक्रमादित्य की इस पोस्ट पर आश्रय शर्मा ने जताई आपत्ति, दिया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने विधायक विक्रमादित्य सिंह की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मंडी में प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे ने विरासत में अभद्र व्यवहार करना ही सीखा है।
ऐसी भाषा मंडी के लोगों का संस्कार नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में एक मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। आश्रय शर्मा ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में आकर उनके दादा पंडित सुखराम को आया राम गया राम कहा था।
लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा
इसका खामियाजा कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ा है। अब मंत्री के विरुद्ध की गई इस टिप्पणी का खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने पूर्व सीएम और उनके बेटे को चुनौती दी कि यदि वे जवाब चाहते हैं तो मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ें।
इस अभद्र बयान का जवाब मंडी की जनता लोकसभा चुनावों में देगी। इसके अलावा उन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिजली बोर्ड अपने स्तर पर कई फैसले ले रहा है।
अधिकतर फाइलें मंत्री के पास नहीं पहुंचती हैं। सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष भी मंत्री ने इस मसले को रखा है। जल्द इसमें सकारात्मक कदम की उठाए जाने की उम्मीद है।