{"_id":"56eead274f1c1bbe34f14df4","slug":"ashok-thakur-may-be-the-next-chief-information-commissioner-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें मिल सकता है हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें मिल सकता है हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त का पद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Mar 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
नए राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के नाम का चयन मुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त अशोक ठाकुर हो सकते हैं। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन 23 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, इस पद के तलबगारों में कई अन्य नाम भी शामिल हैं पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी होने का लाभ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक ठाकुर को मिल सकता है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस पद के लिए सरकार वर्तमान मुख्य सचिव पी. मित्रा और वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश के नाम पर भी विचार कर रही है। अशोक ठाकुर वीरभद्र सरकार में पर्यटन समेत कई अन्य महकमों के प्रमुख रह चुके हैं। वे भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व धूमल सरकार में प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके भीम सेन को 25 मार्च 2011 को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति दी गई थी। उनका पांच साल का सेवाकाल 24 मार्च 2016 को पूरा हो रहा है। हालांकि, इस दिन अवकाश होने के कारण भीम सेन 23 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
नए राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के नाम का चयन मुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी और इसकी सिफारिश राज्यपाल को भेजी जाएगी। अभी इस कमेटी की बैठक नहीं हुई है। यह बैठक जल्द हो सकती है। नए राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की अधिसूचना सचिव प्रशासनिक सुधार की ओर से जारी की जाती है।