फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ashok singhal mortals immersed in tandi sangam lahaul himachal pradesh.

यहां विसर्जित की जाएंगी अशोक सिंहल की अस्थियां

Mon, 23 Nov 2015 02:00 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
ashok singhal mortals immersed in tandi sangam lahaul himachal pradesh.

विश्व हिंदू परिषद के पुरोधा एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल के अस्थि कलश को गंगा और चंद्रभागा के पवित्र तांदी संगम में विसर्जित किया जाएगा। इससे पहले उनकी अस्थि कलश को दर्शन के लिए हिमाचल के कई हिस्सों में घुमाया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर को लाहौल स्पीति में बहने वाली चंद्रभागा नदी के तांदी संगम में उनकी अस्थियों को हिंदू और बौद्ध रीति अनुसार विसर्जित किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन महामंत्री मनोज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर से अशोक सिंहल के अस्थि कलश को दर्शनों के लिए पूरे हिमाचल में स्थान-स्थान पर जनता के दर्शन के लिए लाया जाएगा। उनके मुताबिक इस सारे कार्यक्रम को लाहौल स्पीति के डॉ. चंद्रमोहन परशीरा के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए पवित्र माना जाता हैं यहां अस्थि विसर्जन

ashok singhal mortals immersed in tandi sangam lahaul himachal pradesh.

डॉ. परशीरा हिमाचल विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर तैनात हैं। परशीरा ने बताया कि चंद्रभागा नदी का प्राचीन नाम असिक्नी है और यह अत्यंत महत्वपूर्ण पौराणिक नदी है, जिसका वर्णन ऋग्वेद के नदी स्तुति सूत्र तथा शिव पुराण में गंगा-यमुना और सरस्वती नदियों के साथ आता है। सदियों से इस नदी में अस्तु विसर्जन को पवित्र माना जाता रहा है।

परशीरा ने कहा कि लाहौल स्पीति के लोगों के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि देश के इस धार्मिक और सामाजिक नेता अशोक सिंहल की अस्थियों के विसर्जन के लिए विश्व हिंदू परिषद ने लाहौल की इस पौराणिक नदी को चुना है। इससे तांदी संगम एक धार्मिक पर्यटन के तौर पर उभरेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि अशोक सिंहल का अस्थि कलश विसर्जन देश में गंगा और चंद्रभागा में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed