{"_id":"5fec94988ebc3e3b661d05d8","slug":"asha-kumari-appointed-in-commonwealth-parliamentary-association-for-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीए में प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की आशा कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीए में प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की आशा कुमारी
Wed, 30 Dec 2020 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/डलहौजी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/डलहौजी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Dec 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
विधायक आशा कुमारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कामनवेल्थ पार्लियामेंट्स एसोसिएशन यानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी इंडिया फोर्थ जोन से देश दुनिया में प्रतिनिधित्व करेंगी। सुशासन, लोकतंत्र और मानव आधिकारों के संरक्षण को समर्पित सीपीए की संरक्षक और राष्ट्रमंडल प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ वुमन पार्लिमेंटेरियन मेंबर के तौर पर आशा कुमारी की तीन वर्ष के लिए नियुक्ति की गई है। इसकी अधिसूचना भी कामनवेल्थ पार्लियामेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
पहली बार हुआ है कि जब हिमाचल से किसी महिला विधायक को कामनवेल्थ पार्लियामेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर कामनवेल्थ वूमेन पार्लिमेंटेरियन मेंबर चुना किया है। सीपीए की दुनिया भर में लगभग 180 शाखाएं हैं। यह नौ क्षेत्रों में विभाजित हैं। इसका मुख्यालय लंदन में है।
विज्ञापन