फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asaram supporters beaten up by people in chamba.

आसाराम के अनुयायियों का यहां हुआ ऐसा हाल

Mon, 14 Sep 2015 10:12 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Asaram supporters beaten up by people in chamba.

आसा राम से जुड़े साहित्य और उनकी जेल यात्रा को लेकर लोगों को जागरूक करने भरमौर पहुंचे आसा राम के अनुयायियों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया। उन्होंने अनुयायियों के हाथों से सामग्री छीन ली और उसे आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने कहा कि आसा राम को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने मणिमहेश पर टिप्पणी की थी और उनकी जेल यात्रा उसी का नतीजा है। मणिमहेश यात्रा के दौरान सोमवार को आसा राम के अनुयायी भरमौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां कुछ दुकानदारों व मणिमहेश यात्रा पर जा रहे लोगों को प्रचार सामग्री बांटनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

‘क्यों हैं बापू जेल में’

Asaram supporters beaten up by people in chamba.

‘क्यों हैं बापू जेल में’ के नाम से प्रचार पत्र लोगों को वितरित किए जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सक्रिय संगठन व युवा एकत्र हो गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। युवाओं ने आसा राम के खिलाफ नारेबाजी की और अनुयायियों से प्रचार सामग्री छीन ली।

इस मौके पर जनजागरण समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ज्ञान सिंह ठाकुर, संजय कुमार, अशीष घराटी, दिपो, अतुल ठाकुर, सम्मी व बलवान कपूर समेत अन्य लोगों ने बताया कि आसा राम बापू ने करीब पांच वर्ष पूर्व मणिमहेश पर टिप्पणी की थी जिसका परिणाम आसा राम आज दिन तक भुगत रहे हैं।

आसाराम ने मणिमहेश पर की थी अभद्र टिप्पणी

Asaram supporters beaten up by people in chamba.

आसाराम भरमौर से गौरीकुंड तक हेलीकॉप्टर से गए थे लेकिन गौरीकुंड से आगे की करीब 500 मीटर की चढ़ाई वो नहीं चढ़ पाए और वहीं से वापस आ गए थे।

उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि आसा राम के अनुयायी इस तरह का प्रचार करते हैं तो स्थानीय लोग इसका विरोध करेंगे और इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्या कहा था आसाराम ने पढ़िए अगली स्लाइड में..

विज्ञापन

'यहां न तो मणि है और न ही महेश'

Asaram supporters beaten up by people in chamba.

आसा राम ने करीब पांच वर्ष पूर्व मणिमहेश यात्रा को अधूरा छोड़ने के बाद चौगान में आयोजित सत्संग में कहा था कि मणिमहेश पर्वत पर न तो मणि है और न ही महेश। न जाने लोग क्यों व्यर्थ में समय गवांने जा रहे हैं। यह लोग मेरे पास आएं तो मैं इन्हें मणि के साक्षात दर्शन करवा सकता हूं।

वहीं, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि अराजकता का माहौल मणिमहेश में नहीं पनपने दिया जाएगा। लोगों की मांग पर ऐसे लोगों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed