फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   asafoetida cultivation is possible now in Kinnaur district of Himachal

हिमाचल के किन्नौर जिले में पैदा होगी हींग, वैज्ञानिकों में जगी उम्मीद

Mon, 01 Oct 2018 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 01 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
asafoetida cultivation is possible now in Kinnaur district of Himachal

प्रदेश के किन्नौर जिले से हींग की खेती के लिए रोपे गए बीज अंकुरित हो चुके हैं। इससे कृषि वैज्ञानिकों में उम्मीद जगी है कि हिमाचल में हींग की खेती की जा सकेगी। हर साल 8800 करोड़ की विदेशी मुद्रा हींग के आयात पर खर्च होती है।

विज्ञापन


अब हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हींग पैदा होगी। हींग का पौधा शुष्क ठंडी मरु भूमि में पैदा होता है। यह मुख्यतया ईरान, तुर्की, कजाकिस्तान, रूस, सीरिया और अफगानिस्तान के ठंडे क्षेत्रों में उगती है। भारत हींग के लिए इन्हीं देशों पर निर्भर है।
विज्ञापन


हींग का प्रथम बीज भारत में मंगवाने वाले वाणिज्यिक फसलों पर पिछले 17 वर्षों से शोध में लगे डॉ. विक्रम शर्मा के प्रयास अब सफल होने लगे हैं। हींग गाजर प्रजाति का एक छोटा सा पौधा है, जिसकी आयु पांच वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पौधा करीब आधा लीटर से एक लीटर तक हींग का दूध पैदा कर देता है। इसका बाजार में मूल्य 12 से 35 हजार तक है। बाजार में मिलने वाली हींग अशुद्धियों से भरपूर होती है। इसमें आटा और अन्य अशुद्धियां डाल कर बनाया जाता है। 

asafoetida cultivation is possible now in Kinnaur district of Himachal

 इसमें 80 से 95 प्रतिशत तक आटा मिला कर बाजार में बेचा जाता है।पिछले वर्ष मुश्किल से हींग का बीज ईरान से हासिल किया था। इसके बाद तुर्की और अफगानिस्तान से भी बीज हासिल किया।

प्रायोगिक तौर पर बीज स्थानीय लोगों और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान केंद्र उदयपुर जिला लाहौल-स्पीति में दिए गए। इनमें से डॉ. अजीत नेगी की मेहनत रंग लाई। हिमाचल में पहली बार बीजों में शुरू हुआ है।- डॉ. विक्रम शर्मा, मंडल निदेशक  कॉफी बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed