{"_id":"668a6d9a362098c34600dcd0","slug":"as-soon-as-the-gates-of-pandoh-dam-open-hooters-will-sound-till-mandi-city-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pandoh Dam: पंडोह डैम के गेट खुलते ही मंडी शहर तक बजेंगे हूटर, लगने जा रहा है अर्ली वार्निंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pandoh Dam: पंडोह डैम के गेट खुलते ही मंडी शहर तक बजेंगे हूटर, लगने जा रहा है अर्ली वार्निंग सिस्टम
Sun, 07 Jul 2024 04:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:03 PM IST
सार
बीबीएमबी प्रबंधन पंडोह डैम पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने जा रहा है। अब पंडोह डैम से पानी छोड़ने के लिए गेट खुलते ही डैम से लेकर मंडी शहर तक हूटर बजेंगे।
विज्ञापन
पंडोह डैम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंडोह डैम से पानी छोड़ने के लिए गेट खुलते ही डैम से लेकर मंडी शहर तक हूटर बजेंगे। इससे लोगों को डैम से पानी छोड़ने को लेकर अलर्ट किया जाएगा। इसके लिए बीबीएमबी प्रबंधन पंडोह डैम पर अरली वॉरनिंग सिस्टम को लगाने जा रहा है। यह जानकारी बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता ई. अजयपाल सिंह ने पंडोह डैम में बीएसएल परियोजना के 48वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेंसर बेसड इस अरली वॉरनिंग सिस्टम का टेंडर लगा दिया गया है। अगले दो महीनों में इसे स्थापित कर दिया जाएगा। पंडोह डैम से लेकर मंडी शहर तक ब्यास नदी के किनारे 6 हूटर लगाए जाएंगे। यह हूटर न सिर्फ बजेगा बल्कि इससे आवाज के माध्यम से संदेश प्रसारित करने का भी प्रावधान होगा। हूटर ओमनीडायरेक्शनल होगा जो चारों दिशाओं में सुनाई देगा। इससे पहले यह हूटर सिर्फ पंडोह डैम और बाजार के आसपास ही बजता था, लेकिन उसे मैनुअली बजाना पड़ता था। अब यह ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पंडोह डैम से पानी छोड़ना मजबूरी
अजयपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि पंडोह डैम कोई स्टोरेज डैम नहीं बल्कि डायवर्शन डैम है। यहां से बग्गी के लिए पानी भेजने के लिए जो टनल बनाई गई है उससे 8500 क्यूसेक पानी भेजा जाता है जबकि बाकी पानी ब्यास नदी में ही छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन