फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   As soon as the fare discounts ended, lines formed at the counter to book a snow bus.

Shimla News: किराये में छूट बंद होते ही काउंटर पर लगीं हिम बस बनवाने को लाइनें

Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
As soon as the fare discounts ended, lines formed at the counter to book a snow bus.
छह दिन में 33,000 महिलाओं ने किया ऑनलाइन आवेदन, पुराने बस अड्डे पर लगी महिलाओं की कतारें
विज्ञापन

छह अप्रैल तक दो लाख आ चुके थे प्रदेशभर से आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में बिना हिम बस पास के एक अप्रैल से पूरा बस किराया देना पड़ रहा है। इसके बाद महिलाओं में अब हिम बस पास बनवाने के लिए होड़ लग गई है। हिम बस पास पर किराये में महिलाओं को 50 फीसदी छूट है।

एक से छह अप्रैल तक हिम बस पास बनवाने के लिए 33,000 से अधिक महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इन आवेदकों में राजधानी शिमला से सबसे अधिक आवेदन आए हैं। इनमें निजी और सरकारी क्षेत्र में सेवारत महिलाओं के साथ रोज अपने काम से निगम की बसों में सफर करने वाली महिलाएं शामिल हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन और सरकार के बिना किसी रियायती कार्ड के महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट दिए जाने की सुविधा के समाप्त होने के बाद अब महिलाओं के पास इस छूट का लाभ लेने को हिम बस पास को ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।
विज्ञापन

महिलाओं को 236 रुपये में हिम बस पास बनवाने पर रोज किराये में 50 फीस की छूट मिल रही है। अब सरकार और परिवहन निगम हिम बस पास बनवाने पर यह सुविधा दे रहा है। यही वजह है कि हिम बस पास बनवाने को महिलाओं के आवेदकों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। परिवहन निगम की आईटी सेल से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक हिम बस पास के लिए 1.67 लाख ने पूरे प्रदेशभर के ऑनलाइन आवेदन किया था। छह अप्रैल तक यह आंकड़ा दो लाख पार कर गया है। इनमें से 1.82 लाख आवेदन मंजूर हो चुके हैं। अधिकतर के बस पास प्रिंट कर दे दिए हैं, या दिए जा रहे है। नौ हजार ऐसे आवेदन है जिनकी आवेदन भरे जाने के बाद निर्धारित फीस जमा नहीं हुई है, इसलिए उन्हें स्वीकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन प्रिंटर से किया जा रहा प्रिंटिंग का काम
हिम बस पास बनवाने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में महिलाएं आवेदन कर रही हैं। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने प्रिंटिंग के काम में तेजी लाने के लिए शिमला में तीन प्रिंटर स्थापित किए हैं। इससे प्रिटिंग के कार्य में तेजी आई है लेकिन आवेदन की अधिक संख्या होने के कारण हिम बस पास मिलने में अभी भी कई दिन लग रहे हैं। हिम बस पास बनवाने को ओल्ड बस अड्डे में काउंटर पर कतार में खड़ी मशोबरा की छात्रा सुनीता ने बताया कि रोज घर से शिमला तक 154 रुपये किराया लग रहा है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन कर तर स्टूडेंट पास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, अब पास को लेने को आई हूंं। धमून से आई निजी क्षेत्र में कार्य करने वाली श्वेता ने कहा कि अपना और अपनी माता का पास बनवाने को आवेदन किया। इससे किराये में 50 फीसदी की छूट मिले। मैसेज आने के बाद पास लेने के लिए आई हूंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article