फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   As soon as martyr Naveen Kumar's body wrapped in tricolour reached his native village, his mother, grandparent

Kangra: दूल्हे की तरह सजाकर बलिदानी नवीन को दी अंतिम विदाई, बेसुध हो गया परिवार

Fri, 23 May 2025 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 06:36 PM IST
सार

भूस्खलन की चपेट में आने से बलिदान हुए अग्निवीर नवीन कुमार का शुक्रवार को पैतृक गांव हलूं में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
As soon as martyr Naveen Kumar's body wrapped in tricolour reached his native village, his mother, grandparent
बलिदानी नवीन कुमार सैनिक सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कारगिल के द्रास सेक्टर में मंगलवार को भूस्खलन की चपेट में आने से बलिदान हुए अग्निवीर नवीन कुमार का शुक्रवार को पैतृक गांव हलूं में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। बलिदानी नवीन कुमार को मां अजुध्या देवी, मामा सोनू कुमार और नाना मिल्खी राम ने दूल्हे की तरह विदाई दी। इस दौरान नवीन कुमार की मां के साथ दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी और बहन शिवानी बेसुध दिखे और उनके आंसू रोकना मुश्किल हो गया। एक समय पूरा परिवार बेहोश हो गया। वहीं, चाचा अशोक कुमार और चाची मंजू देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जहां हर कदम पर नवीन कुमार अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बलिदानी नवीन कुमार के चाचा के बेटे अंशु ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


इस दौरान पालमपुर से सेना की टुकड़ी ने बलिदानी को सलामी दी। 13 जैक के लेफ्टिनेंट सूबेदार धर्म चंद ने नवीन कुमार की पार्थिव देह से लिपटे तिरंगे को उनकी माता को सौंपा। इस दौरान बलिदानी को श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोगों की भी आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार यात्रा में सुलह के विधायक विपिन परमार, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, एसडीएम धीरा सलीम आजम, तहसीलदार राजेश सडयाल, डीएसपी लोकेंद्र नेगी, भवारना थाना प्रभारी गुरदेव सिंह, थुरल पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार और अन्य ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। कारगिल से 13 जैक यूनिट से आए ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट सूबेदार धर्म चंद, सूबेदार महिप कुमार और नायब सूबेदार सुनील कुमार ने बताया कि गत मंगलवार की रात को द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात नवीन कुमार भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान नवीन कुमार ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed