फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arvind kejriwal Meditation Programme at Dharamshala.

पंजाब चुनाव से पहले यहां 12 दिन तक मेडिटेशन करेंगे केजरीवाल

Sat, 30 Jul 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 30 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal Meditation Programme at Dharamshala.

आरोपों और विवादों में घिरे रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब चुनाव से पहले मन की शांति के लिए निजी दौरे पर हिमाचल के धर्मशाला आ रहे हैं। वे 1 से 12 अगस्त तक धौलाधार की शांत और हरी भरी वादियों में धर्मकोट स्थित केंद्र में विपश्यना करेंगे।

विज्ञापन


मेडिटेशन के दौरान वे किसी से नहीं मिलेंगे और कई सत्रों में ध्यान में लीन रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का दौरा निजी है। वे 12 दिन धर्मकोट स्थित विपश्यना केंद्र में ही रहेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों तक को इसकी सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद हिमाचल में पहली बार आ रहे हैं। माना जा रहा है पंजाब चुनाव से पहले गुरु ग्रंथ साहिब की तुलना आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो से करने के चलते राजनीतिक संकट में घिरे केजरीवाल अब धर्मशाला में मेडिटेशन कर खुद को तरोताजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल इन कारणों से परेशान हैं केजरीवाल

Arvind kejriwal Meditation Programme at Dharamshala.

25 विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ना, विधायकों की गिरफ्तारी, भगवंत मान का वीडियो वायरल होना भी इन दिनों केजरीवाल के गले की हड्डी बने हुए हैं। उधर, केजरीवाल हिमाचल में ऐसे समय दस्तक दे रहे हैं जब सूबे में आम आदमी पार्टी की हालत बेहद खराब है। आप की प्रदेश कार्यकारिणी भंग है। पार्टी में बिखराव की स्थिति बनी हुई है। हिलोपा के विलय के जोरआजमाइश भी धूमिल पड़ती जा रही है।  

क्या है विपश्यना
विपश्यना भारत की एक अत्यंत पुरातन साधनाओं में से एक ध्यान प्रणाली विधि है। इसका अर्थ जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही देखना-समझना है। लगभग 2500 वर्ष पूर्व भारत में इस पद्धति को जीवन जीने की कला के रूप में सिखाया गया।

विपश्यना करीब दस दिवसीय आवासीय शिविरों में सिखाई जाती है। दस दिनों में साधना की रूपरेखा समझते हैं और इस हद तक अभ्यास कर सकते हैं कि साधना के अच्छे परिणामों का अनुभव कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed