{"_id":"629bb380ae451b2f8206bafb","slug":"arun-becomes-the-winner-of-kangra-idol-shimla-news-sml4110928110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण बने कांगड़ा आइडल के पहले विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण बने कांगड़ा आइडल के पहले विजेता
विज्ञापन
धर्मशाला में कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव की तीसरी संध्या पर कांगड़ा आइडल के विजेता रहे अरुणको सम?
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। धर्मशाला में समर फेस्टिवल के तीसरे दिन कांगड़ा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कांगड़ा आइडल के पहले सीजन के विजेता का खिताब अरुण के नाम सजा। हिमानी को दूसरा और आसिफ अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमश: 30, 20 और 10,000 रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया।
इससे पहले दिल को छू लेने वाली आवाज से हर प्रतिभागी ने दर्शकों का मन मोह लिया। गौरतलब है कि फाइनल राउंड के लिए कुल 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। दिलकश आवाज के दम पर सभी प्रतिभागियों ने पुलिस मैदान में उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
वहीं, समर फेस्टिवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक नीतीश राजपूत ने शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने भजन चिट्टा तेरा चोला काला डोरा... से शुरुआत कर दिल दियां गल्लां, लाल चिड़िये और कच्चे धागे जैसे गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। संध्या में वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ डीसी डॉ. निपुण जिंदल, एडीएम रोहित राठौर सहित जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।