फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Artrek won the golf tournament by a margin of 8-2

Shimla News: आरट्रेक ने 8-2 के अंतर से जीती गोल्फ प्रतियोगिता

Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Artrek won the golf tournament by a margin of 8-2
शिमला। अनाडेल मैदान में दो दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता का मुकाबला सेना की टीम ने 8-2 के अंतर से जीत लिया है। प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला आरट्रेक और स्थानीय गोल्फ खिलाड़ियों के बीच खेला गया। पारंपरिक मैच प्ले प्रारूप में खेले जाने वाले वार्षिक आयोजन का उद्देश्य सेना और नागरिक के बीच खेल भावना तथा सौहार्द को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मुख्यालय आरट्रेक टीम ने 8-2 से अपने नाम की। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले काफी रोचक रहे। इसमें दोनों टीमों ने असाधारण गोल्फ कौशल, रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया। सेना टीम ने शुरुआत से ही निरंतरता बनाए रखी। इसमें गिरीश मिनोचा ने 4.1 मीटर की प्रभावशाली सटीकता के साथ सबसे सीधी ड्राइव का पुरस्कार अपने नाम किया। अर्जुन लाल सूद ने 1.9 मीटर की दूरी पर शॉट लगाकर निकटतम पिन का पुरस्कार जीता। रहमत सिंह ने 319 मीटर की स्ट्राइक के साथ सबसे लंबी ड्राइव की ट्रॉफी हासिल की। प्रतियोगिता का समापन अनाडेल गोल्फ कोर्स के पैट्रन लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेना प्रशिक्षण कमान की ओर से पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और खेल की भावना को बनाए रखने के लिए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। पैट्रन ने सेना और स्थानीय समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article