{"_id":"60e2e83fea030f0a64371e36","slug":"arshad-warsi-movie-shooting-in-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग: लाइट, कैमरा, एक्शन से गूंजेगी लाहौल की वादियां, आएंगे अरशद वारसी और शिवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग: लाइट, कैमरा, एक्शन से गूंजेगी लाहौल की वादियां, आएंगे अरशद वारसी और शिवा
Tue, 06 Jul 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:00 AM IST
सार
जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने कहा कि फिल्म कॉर्डिनेटर राहुल चौहान से आवेदन मिलने के बाद इसे उपायुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की फिल्म यूनिटें अटल टनल रोहतांग के उस पार लाहौल घाटी का रुख करेंगी। लाहौल में जुलाई के महीने में दो बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होगी। इसके लिए लोकेशन फाइनल कर ली गई है। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और शिवा समेत कई सितारे फिल्म की शूटिंग के लिए लाहौल आएंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी की असुर-2 फिल्म की शूटिंग लाहौल के कारदंग, तांदी, केलांग आसपास के इलाकों में होगी। जबकि अभिनेता शिवा की मोबाइल एप फिल्म की शूटिंग सस्सू, कोकसर, ग्रांफू और जिस्पा में प्रस्तावित है। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद लाहौल जाना काफी आसान हो गया है। ऐसे में मनाली तक सीमित रहने वाले फिल्म यूनिटें अब लाहौल की वादियों में पहुंचने लगी हैं।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद पर्यटन के साथ बॉलीवुड के लिए भी लाहौल के दरवाजे खुल गए हैं। जनजातीय इलाका लाहौल भी पर्दे के जरिये दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएगा। स्थानीय फिल्म कॉर्डिनेटर राहुल चौहान ने लाहौल स्पीति प्रशासन से शूटिंग के लिए अनुमति मांगी है। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने कहा कि फिल्म कॉर्डिनेटर राहुल चौहान से आवेदन मिलने के बाद इसे उपायुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री डाक्टर रामलाल मारकंडा ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होने से लाहौल-स्पीति विश्व पयर्टन के मानचित्र में उभरेगा। जिससे यहां के पर्यटन व्यवसाय को गति मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।