रिसेप्शन के लिए आज मंडी पहुंचेगी 'बजरंगी भाई' की फैमिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयूष-अर्पिता की शाही शादी के बाद रिसेप्शन के लिए रविवार को खान परिवार मंडी पहुंचेगा। सोमवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हेलीकॉप्टर से सुंदरनगर या भुंतर में उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सोमवार करीब एक या दो बजे के बीच मंडी पहुंचेंगे। खान परिवार की मेहमाननवाजी को पंडित परिवार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने रविवार को पड्डल स्थित जिमखाना क्लब में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, डीसी संदीप कदम, एसपी मोहित चावला और एडीएम विवेक चंदेल ने जिमखाना क्लब में व्यवस्था सहित अन्य चीजों का जायजा लिया। सोमवार को सलमान खान पड्डल मैदान में बने स्टेडियम से मंडीवासियों से रू-ब-रू होंगे।
मंडियाली धाम खाएंगे बजरंगी भाई
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मंडियाली और पहाड़ी पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित नाटियों से अपनी हिमाचली संस्कृति की छटा बिखेरी जाएगी। लगभग एक-डेढ़ घंटा सलमान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इसके वह लंच के लिए रवाना होंगे। खान परिवार अनिल शर्मा के होटल पॉम रिजॉर्ट में ही ठहरेगा। माहौल ठीक रहने पर सलमान शाम को टहलने के लिए भी बाहर निकल सकते हैं। खान परिवार 26 मई को मुंबई रवाना होगा।
अर्पिता ने किया ट्वीट- अर्पिता खान ने ट्विटर पर ट्वीट कर अपने ससुराल मंडी आने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि वह मंडी मिसेज अर्पिता खान शर्मा बनकर जा रही हैं।
सबके मेहमान हैं सलमान- पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने सलमान खान के चाहने वालों और मंडीवासियों से अपील की है कि सलमान खान मेरे ही नहीं, अब सबके मेहमान और रिश्तेदार हैं। इसलिए मंडी की जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दे।