फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   armymen suicide with service rivolver, died at solan.

पांच मिनट की मोहलत देकर खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 10 Jan 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 10 Jan 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
armymen suicide with service rivolver, died at solan.

सोलन जिला के बद्दी के ढांग निहली गांव के एक सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ा दिया। मौत का कारण पत्नी से झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


32 वर्षीय सेवा सिंह पुत्र देव सिंह वर्तमान में अमृतसर में तैनात था। वह वीरवार को ही अवकाश लेकर घर लौटा था। घटना शनिवार सुबह साढ़े छह बजे की है।

गोली मारने से पहले सेवा सिंह की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई जिसके बाद उसने पत्नी से मारपीट की। इसको देखते हुए देव सिंह की माता राज कौर ने साथ लगते गांव रडियाली से ननद हरबंस कौर को फोन पर सूचित करके घर आने को कहा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हरबंस कौर मायके ढांग निहली पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंची तो राज कौर रसोई में काम कर रही थी। उस समय सेवा राम अपने कमरे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मिनट में पत्नी को लाओ नहीं तो गोली मार दूंगा

armymen suicide with service rivolver, died at solan.

वह कमरे में पहुंची तो उसने देखा की सेवाराम ने अपनी कनपटी पर बंदूक लगा रखी है। सेवा सिंह ने बुआ से कहा कि उसके पास पांच मिनट का समय है। अगर इस समय में पत्नी घर वापिस आ जाती है तो ठीक नहीं तो वह अपने आप को गोली से उड़ा देगा। ऐसा सुनते ही वह बुआ पत्नी को ढूंढने के लिए घर से बाहर की ओर भागी।

कुछ देर बाद गोली की आवाज आई और इसे सुनकर सभी कमरे की ओर भागे तो सेवा राम मृत पड़ा था। माता राज कौर ने बताया कि बेटे और बहू के बीच झगड़ा चल रहा था।

इसको देखते हुए ही उसने ही उसे थोड़ी देर के लिए बाहर जाने के लिए कहा था ताकि सेवाराम का गुस्सा ठंडा हो जाए। मगर उसे क्या पता था कि वह इसी दौरान खुद को गोली से उड़ा देगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी जी शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सैनिक ने अज्ञात कारणों से खुद को गोली से उड़ा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed