{"_id":"f2f74ea64c5b504ac3db3820285acb4f","slug":"army-recruitment-rally-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती का सुनहरा मौका
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 30 Apr 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालपुर स्पोर्ट्स ग्राउंड कुल्लू में 22 से 28 मई तक मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए खुली भर्ती होगी। इसका आयोजन सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर और डीएससी पदों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 22 मई को कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। 23 मई को सदर मंडी, चच्योट, थुनाग एवं लडभड़ोल तहसील।
विज्ञापन
24 मई को सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, पधर, संधोल, सरकाघाट एवं करसोग तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 25 मई सोल्जर लिपिक एवं स्टोर कीपर पदों के लिए मंडी जिला, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के उम्मीदवारों के लिए 26 मई को भर्ती होगी।
विज्ञापन
उम्मीदवार भर्ती वाले दिन अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, हिमाचली निवास प्रमाण पत्र, डोगरा, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, 12 रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ सहित सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो सत्यापित प्रतिलिपियां लानी हाेंगी। सफल उम्मीदवारों की 31 अगस्त को वल्लभ कॉलेज मंडी में सुबह नौ बजे लिखित परीक्षा होगी।