फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Recruitment in Himachal from 3rd November.

सेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, शुरू हो रही है खुली भर्ती

Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Army Recruitment in Himachal from 3rd November.

सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हिमाचल में खुली भर्ती होने जा रही है। यहां ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के उम्मीदवारों के लिए सेना में खुली भर्ती बिलासपुर के लुहणू मैदान में 3 से 9 नवंबर तक होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें, BSNL का बंपर प्लान, अब बस एक रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा
विज्ञापन

सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही लिपिक/ स्टोर कीपर, सिपाही तकनीकी, सिपाही ट्रेडमैन, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरनरी) की भर्ती की जाएगी। हिमाचल और हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यूटी चंडीगढ़ को छोड़कर) भूतपूर्व सैनिक जिन्होंने अपने नाम सेना भर्ती कार्यालय में पंजीकृत करवाए हैं (डीएससी) की भी भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, सुजानपुर टिहरा तथा बमसन (टौणी देवी) के उम्मीदवारों की सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही लिपिक/ स्टोर कीपर, सिपाही तकनीकी, सिपाही ट्रेडमैन, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरनरी) की भर्ती 3 नवंबर को होगी।

इन जिलों के लिए ये रहा भर्ती शेड्यूल

Army Recruitment in Himachal from 3rd November.

तहसील भोरंज, बड़सर, नादौन, सब तहसील बिझड़ी तथा गलोड़ के लिए भर्ती 4 नवंबर को होगी। जिला ऊना की तहसील ऊना, अंब, सब तहसील ईसपुर, सब तहसील जोल और सब तहसील घनारी के लिए भर्ती 5 नवंबर, तहसील बंगाणा, हरोली और सब तहसील भरवाईं के लिए भर्ती 6 नवंबर को होगी।

जिला बिलासपुर की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं और सब तहसील नम्होल के लिए भर्ती 7 नवंबर, तहसील झंडूता, नयना देवी ( स्वारघाट) तथा सब तहसील भराड़ी के लिए भर्ती 8 नवंबर को होगी।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि डीएससी की भर्ती भी 8 नवंबर को होगी। नौ नवंबर मेडिकल के लिए दिन सुरक्षित रखा गया है। सेना भर्ती चिकित्सा अधिकारी मेजर संजय शर्मा ने बताया कि भर्ती में आने से पूर्व उम्मीदवार मेडिकल में अनफिट होने वाले मुख्य कारणों को दूर करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed