बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए तगड़ा ऑफर लेकर आया है। अब महज एक रुपए में एक जीबी डॉटा का फायदा उठा सकेंगे। कुल 249 के इस रिचार्ज में आपको 300 जीबी तक डाटा डाउनलोड करने का मौका मिलेगा।
BSNL का बंपर प्लान, अब बस एक रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा
रिलायंस जियो के 50 रुपये में एक जीबी 4जी डाटा देने की घोषणा के बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने 1 रुपये से भी कम में 1 जीबी डाटा देने जा रही है। यह प्लान अर्बन और रुरल दोनों क्षेत्रों में लागू होगा।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि 9 सितंबर से बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के नए उपभोक्ताओं के लिए एक्सपीरियंस अनलिमिटेड बीबी 249 प्लान जारी किया जा रहा है। इस प्लान के तहत 249 में 300 जीबी तक डाटा डाउनलोड किया जा सकेगा।
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी।
ये प्लान ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है और ब्रॉडबैंड का संस्थापन शुल्क भी माफ़ है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेगा तो इसे काफी ज्यादा फायदा होगा। इसके लिए नए यूजर को बीएसएनएल के निकटतम कार्यालय में जाकर नया कनेक्शन के लिए आवेदन करना इलाके में ब्रॉडबैंड की सीमित क्षमता को देखते हुए कनेक्शन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए 1500 पर या उपमंडल कार्यलय में संपर्क करें।