फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment in himachal, apply now.

जल्दी कीजिए, सेना में सैंकड़ों पदों पर भर्ती

Wed, 18 Feb 2015 04:43 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
army recruitment in himachal, apply now.

सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना में सैंकड़ों पदों पर खुली भर्ती होने जा रही है। आप भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती हिमाचल में होने जा रही है।

विज्ञापन


भर्ती निदेशक कार्यालय पालमपुर के कर्नल नवजोत कंग ने कहा कि जिला चंबा व कांगड़ा के युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती 11 से लेकर 15 मार्च तक चलेगी। भर्ती सामान्य डयूटी सोल्जर व सोल्जर क्लर्क व एसकेटी पदों की होगी।
विज्ञापन


सेना में भर्ती होने के कलिए जो सारी औपचारिकताएं पूरी करता होगा, इन्हें ही भर्ती किया जाएगा। सामान्य डयूटी सोल्जर के लिए आयु सीमा 17 से 21 साल जबकि सोल्जर क्लर्क व एसकेटी के लिए साढ़े 17 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से शुरू होगी रैली

army recruitment in himachal, apply now.

भर्ती रैली के दौरा गेट सुबह 5 बजे खुलेगा और आठ बजे बंद होगा। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को बड़ोह, देहरा, कांगडा, शाहपुर तथा नगरोटा बगवां, हारचकियां तहसील व उप तहसीलों के लिए भर्ती होगी।

वहीं, 12 मार्च को धर्मशाला, फतेहपुर, इंदौरा, गंगथ, हरिपुर व रक्कड़ तहसील व उपतहसील, 13 मार्च को ज्वाली, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कोटला, नगरोटा सूरियां, पालमपुर,जसवां कोटला उपतहसील व तहसील, 14 मार्च को बैजनाथ, खुडियां, नूरपुर, चडियार, धीरा, थुरल, मुलथान व पंचरूखी उप तहसील व तहसील की भर्ती की जाएगी।

यहां भी नौकरी का मौका

army recruitment in himachal, apply now.

वहीं, 19 फरवरी से सैंकड़ों पदों पर खुली भर्ती होने जा रही है। सेना में सिपाही सामान्य डयूटी, क्लर्क एवं स्टोर कीपर तकनीकी के लिए जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए हमीरपुर के पॉली टैक्नीक कालेज ग्रांउड बडू में 19 फरवरी से खुली भर्ती करवाई जाएगी।

ये भर्ती 26 फरवरी 2015 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में पहुंच सकते हैं। इस भर्ती के लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

इसकी जानकारी देते हुए सेना भर्ती अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि यह भर्ती 19 फरवरी को जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, सुजानपुर टीहरा एवं बमसन तथा 20 फरवरी को भोरंज, बडसर, नादौन एवं उपतहसील बिझड़ी और गलोड के नौजवानों के लिए आयोजित होगी।

जानिए कब कहां होगी भर्ती?

army recruitment in himachal, apply now.

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को बिलासपुर जिला की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं एवं उपतहसील भराड़ी व नम्होल से संबंधित युवाओं के लिए जबकि 22 फरवरी को बिलासपुर जिला की ही तहसील झंडूता और श्री नैनादेवी के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी।

उम्मीदवार अपने शैक्षणिक और खेलकूद से जुड़े सभी प्रमाण पत्र लेकर पहुंच जाएंइसकी जानकारी देते हुए सेना भर्ती अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि यह भर्ती 19 फरवरी को जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, सुजानपुर टीहरा एवं बमसन तथा 20 फरवरी को भोरंज, बडसर, नादौन एवं उपतहसील बिझड़ी और गलोड के नौजवानों के लिए आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को बिलासपुर जिला की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं एवं उपतहसील भराड़ी व नम्होल से संबंधित युवाओं के लिए जबकि 22 फरवरी को बिलासपुर जिला की ही तहसील झंडूता और श्री नैनादेवी के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed