सेना की भर्ती स्थगित, नई तिथियां जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर भर्ती निर्देशक कर्नल नवजोत कंग ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण 16 और 17 मार्च की भर्ती स्थगित कर दी गई है।
अब 18 और 19 मार्च को भारतीय सेना में नवयुवकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती में सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए युवकों का चयन होगा।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में होने वाली भर्ती में 18 मार्च को कांगड़ा जिला की तहसील के बड़ोह, देहरा, शाहपुर, धर्मशाला, फतेहपुर, इंदौरा, गंगथ, हरिपुर, रक्कड़, नगरोटा बगवां और हारचकियां के नवयुवकों की भर्ती होगी।
19 मार्च को शिमला, किन्नौर, सोलन, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
1103 अभ्यर्थियों ने दी स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट पद के लिए रविवार को लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा शिमला एवं हमीरपुर केंद्रों में करवाई गई।
परीक्षा के लिए कुल 1709 पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे गए थे। इनमें से 1103 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है। शेष लिखित परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में कुल 1103 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।