{"_id":"296f81fa3da6725fc89d86dfecb62885","slug":"army-recruitment-at-junga","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी चाहिए तो पहुंचो जुनगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में नौकरी चाहिए तो पहुंचो जुनगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की खुली भर्ती उच्च माध्यमिक स्कूल जुन्गा में 10 से 16 मई तक होगी। इसमें सैनिक जरनल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 10 मई को सैनिक जनरल ड्यूटी जिला सोलन के उम्मीदवारों के लिए के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
11 मई को सैनिक जनरल ड्यूटी जिला शिमला के उम्मीदवारों के लिए, 12 मई को सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी सिरमौर व किन्नौर के उम्मीदवारों के लिए, 13 मई को केवल हिमाचल, चंडीगढ़ व हरियाणा ( गुड़गांव, मेवात, पलवल व फरीदाबाद जिले छोड़कर) के उम्मीदवार भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
14 मई को शिमला और सोलन जिले के उम्मीदवार सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए, 15 और 16 मई को उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा।
सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र, एनसीसी और खिलाड़ी उम्मीदवारों का चयन भी उनके जिलों के लिए दी गई तारीखों में ही किया जाएगा।
ये योग्यताएं होना अनिवार्य
उम्र सीमा सैनिक जनरल ड्यूटी पद के लिए साढ़े सत्रह साल से 21 साल (10 मई 1993 से 10 नवंबर 1996) के बीच होनी चाहिए। सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र साढ़े सत्रह साल से 23 साल (10 मई 1991 से 10 नवंबर 1996) के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, 15 रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ व सभी प्रमाण पत्रों की दो सत्यापित फोटोकॉपी लाना जरूरी है।
सेना में भर्ती के लिए शरीर पर टैटू चिन्ह वर्जित है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0177-2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।