फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army cleared Pathankot to Leh route

पठानकोट लेह रेल मार्ग को सेना की हरी झंडी

Thu, 18 Sep 2014 10:03 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
 army cleared Pathankot to Leh route

रक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार अरविंद गुप्ता ने सांसद शांता कुमार को दिल्ली में जानकारी दी है कि सालों से लंबित पठानकोट-लेह रेल मार्ग वाया मंडी को रक्षा मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


काम शुरू करने के लिए रक्षा मंत्रालय बजट देने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। वहीं, भानुपल्ली-बिलासपुर वाया मंडी लेह मार्ग को जोड़ने की भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। केंद्र सरकार के पास चार रेल परियोजनाओं को स्वीकृति देना प्रस्तावित है। इनमें पठानकोट-मंडी-मनाली-लेह परियोजना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट जोगिंद्रनगर लाइन को चौड़ा करने का प्रस्ताव

 army cleared Pathankot to Leh route

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को चौड़ा कर इसे मंडी तक बढ़ाने से इस रूट को भानुपल्ली-मनाली-लेह के प्रस्तावित रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा।

गुप्ता ने बताया कि सेना के आवागमन के लिहाज से पठानकोट को आधार रेल स्टेशन बनाना जरूरी है। पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक 181 किलोमीटर रेल लाइन के लिए भूमि उपलब्ध है और इस मार्ग को केवल ब्रॉडगेज में परिवर्तित करना है।

सांसद शांता कुमार ने पहले राज्य सभा और अब लोकसभा में भी रेल विस्तार का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार का इस परियोजना को स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed