{"_id":"61af1483c1ef391dc860fb36","slug":"armed-forces-flag-day-sp-adm-and-other-officers-contributed-flag-off-cycle-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सेना झंडा दिवस: हमीरपुर एसपी, एडीएम और अन्य अधिकारियों ने किया अंशदान , साइकल रैली को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सेना झंडा दिवस: हमीरपुर एसपी, एडीएम और अन्य अधिकारियों ने किया अंशदान , साइकल रैली को किया रवाना
Tue, 07 Dec 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:50 PM IST
सार
हमीरपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने एसपी डॉ. आकृति शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा और जिला मुख्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सशस्त्र सेनाओं का झंडा लगाया। झंडा लगाने के साथ ही इन अधिकारियों और कर्मचारियों से वीर सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए अंशदान भी किया।
विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर किया अंशदान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने एसपी डॉ. आकृति शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा और जिला मुख्यालय के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सशस्त्र सेनाओं का झंडा लगाया। इसके बाद इन अधिकारियों और कर्मचारियों से वीर सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए अंशदान भी एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
उपनिदेशक ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के उन वीर सैनिकों को समर्पित है जो मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए या विकलांग हो गए। वीर सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए ही हर वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को झंडा भेंट करके उनसे धनराशि एकत्रित की जाती है। यह धनराशि शहीद सैनिकों के परिजनों और विकलांग सैनिकों की सहायता के लिए खर्च की जाती है। इस अवसर पर एसपी ने 1971 के युद्ध की जीत के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर हमीरपुर पहुंची साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेवा झंडा दिवस पर किया अंशदान
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मंगलवार को सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी ओर से अंशदान भी दिया। भारत में हर वर्ष 7 दिसम्बर, को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन