फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Argument between MLA Maheshwar singh and MLA Sunder singh in Kullu

मुख्यमंत्री के समक्ष आमने-सामने हुए महेश्वर और सुंदर सिंह

Wed, 26 Dec 2018 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Argument between MLA Maheshwar singh and MLA Sunder singh in Kullu

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के डुघीलग गांव में हुई मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनसभा में सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह आमने-सामने हो गए। घाटी में हो रहे विकास कार्य का श्रेय लेने के लिए दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर तीखे हमले किए। सीएम की जनसभा में सबसे पहले सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भाषण दिया और मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का उनके गृह क्षेत्र के दूरवर्ती क्षेत्र में स्वागत करते हुए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई डुपकन से डुंखरीगाहर सड़क के निर्माण पर सवाल उठाते कहा कि सड़क के भूमिपूजन पट्टिका में सड़क का नाम और लिखा है जबकि लोनिवि के कागजों में सड़क डुपकन से फलाण तक है। ऐसे में उन्होंने सड़क का निर्माण डुंखरीगाहर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामंग से डुघीलग पेयजल की स्कीम पांच साल बाद भी पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन

Argument between MLA Maheshwar singh and MLA Sunder singh in Kullu

उन्होंने सीएम से इसकी जांच करवाने की मांग की। सदर विधायक ने कुल्लू में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग रखी। इसके बाद पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने अपना भाषण शुरू किया तो उन्होंने विधायक पर एक के बाद एक कई हमले किए। उन्होंने कहा कि सड़क का जो निर्माण हो रहा है वह ठीक ढंग से हो रहा है, उसमें कोई भी छेड़खानी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि विधायक ने बनी हुई सड़कों का भूमिपूजन करवाने का काम किया है।

महेश्वर सिंह ने  क्षेत्र की विभिन्न मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महेश्वर सिंह का बचाव करते हुए कहा कि छेड़खानी करनी है तो जवाब तो देना पड़ता है। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रदेश के गठन के बाद पहली बार मंडी संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री बने हैं। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने केंद्र में प्रदेश के विकासात्मक मुद्दों को उठाने का भरसक प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed