फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Argument between former minister ramesh Dhawala and BJYM state secretary Nitin

Kangra News: पूर्व मंत्री धवाला और भाजयुमो प्रदेश सचिव नितिन के बीच बहसबाजी

Tue, 14 Feb 2023 09:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 09:40 PM IST
सार

 भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर और पूर्व मंत्री रमेश धवाला के बीच बहसबाजी हो गई। इससे बैठक का माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। 

विज्ञापन
Argument between former minister ramesh Dhawala and BJYM state secretary Nitin
पूर्व मंत्री धवाला और भाजयुमो प्रदेश सचिव के बीच बहसबाजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा की संगठनात्मक जिला देहरा की मंगलवार को हुई बैठक में हंगामा हो गया। भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर और पूर्व मंत्री रमेश धवाला के बीच बहसबाजी हो गई। इससे बैठक का माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नितिन ठाकुर मंगलवार को जिला की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनका बैठक में हिस्सा लेने पर ऐतराज जताया। कुछ भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में नितिन ठाकुर ने पार्टी के खिलाफ काम किया था। इस पर नितिन ठाकुर ने कहा कि आप साबित करें। इसके बाद हंगामा हो गया। इसके बाद किसी काम के लिए पूर्व मंत्री रमेश धवाला अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद नितिन ठाकुर भी बाहर आए।

विज्ञापन


बाहर आकर रमेश धवाला और नितिन के बीच बहसबाजी हो गई। नितिन ठाकुर ने रमेश धवाला को कहा कि आप भी निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद ही पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं, रमेश धवाला ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले भी भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी नितिन ठाकुर से बहसबाजी करने लगे। बीचबचाव करते हुए कुछ कार्यकर्ता नितिन ठाकुर को दूर ले गए। फिर माहौल शांत हुआ। भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर का कहना है कि वह भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन


इसलिए वह भी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें बैठक की जानकारी नहीं दी गई थी। वह भी गलत है। कुछ लोग उन्हें अलग थलग करना चाहते हैं। इसलिए उनके बैठक में हिस्सा लेने पर विवाद खड़ा करने की कोशिश करते रहते हैं। वहीं, पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने कहा कि कोई बहसबाजी नहीं हुई थी। वह कार्यकर्ताओं के साथ सामान्य बातचीत कर रहे थे। उधर, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि नितिन ठाकुर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए हाईकमान को लिखा गया है। विस चुनाव में उन्हें शिकायत मिली थी कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed