फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   argument between congress candidate ganguram musafir and bjp leader vinay gupta

मुसाफिर और विनय में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

Mon, 21 Oct 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
argument between congress candidate ganguram musafir and bjp leader vinay gupta
- फोटो : अमर उजाला

पच्छाद उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस और भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। इस बीच आचार संहिता उल्लंघन के भी मामले सामने आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर और जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता के बीच आचार संहिता उल्लंघन को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वहीं, निर्वाचन विभाग को भी इसकी शिकायत की गई है।

विज्ञापन


विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बीते शनिवार शाम से चुनाव प्रचार पर रोक लग गई है। रविवार को प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर ही चुनाव प्रचार किया। लेकिन, रविवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की मौजूदगी पर कांग्रेसियों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


विनय गुप्ता कुछ लोगों के साथ बैठे थे। ऐन मौके पर वहां कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर पहुंचे। आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर जब मुसाफिर ने विनय गुप्ता की मौजूदगी पर सवाल उठाए तो दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई। मुसाफिर ने जब शिकायत करने की बात कही तो विनय गुप्ता ने भी दो टूक कह दिया कि जहां शिकायत करनी है कर दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में मुसाफिर कह रहे हैं कि आप यहां आ भी नहीं सकते। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्वाचन विभाग को इसकी शिकायत की है। जिसके बाद मौके के लिए टीम भी भेजी गई। लेकिन, टीम के पहुंचने तक वहां पर न तो मुसाफिर मौजूद थे और न ही विनय गुप्ता।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरके परूथी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई थी। लेकिन, तब तक विनय गुप्ता स्टेशन छोड़ चुके थे। आगामी कार्यवाही जारी है।

कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग व पुलिस को भी दी गई है। कहा कि विनय कुमार गुप्ता भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पच्छाद उपचुनाव में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। मतदाताओं को शराब व धन भी दिया जा रहा है। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह हरियाणा के मल्ला में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ठाकुरद्वारा के पास अपने परिचित लोगों के साथ चाय पीने के लिए रुके। उसी वक्त कांग्रेस के प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर समेत कई कार्यकर्ता वहां पहुंचे। वह मुझसे बदतमीजी करने लगे। जिस पर मैंने भी उनका विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed