{"_id":"5bcc6ab4bdec22694123c5e4","slug":"arajpatrit-sangh-vinod-kumar-targets-mukesh-agnihotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ संयोजक बोले- भ्रामक प्रचार बंद करें मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ संयोजक बोले- भ्रामक प्रचार बंद करें मुकेश अग्निहोत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश भ्रामक प्रचार करना बंद करें। अग्निहोत्री का यह बयान मात्र राजनीतिक है कि सरकार पर 50 हजार करोड़ का कर्ज है जबकि जयराम ठाकुर सरकार ने अपने कार्यकाल में कभी भी प्रदेश की वित्तीय स्थिति को कमजोर नहीं बताया है।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी वर्गों को उनके वित्तीय लाभ समय-समय पर दिए जा रहे हैं। विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग करते हुए कहा है कि मुकेश अग्निहोत्री के प्रदेश पर कर्जे के बयान पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे कि पूर्व में धूमल सरकार 2007-12 के सत्ता में आने से पूर्व एवं उनके कार्यकाल और 2012-17 वीरभद्र सरकार के समय प्रदेश की वित्तीय स्थिति क्या रही है।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण मसले पर प्रदेश की जनता के सामने सच्चाई रखी जाए। महासंघ ने प्रतिपक्ष नेता के उस बयान पर भी कटाक्ष किया है जिस पर उन्होंने निगमों और बोर्डों की नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विनोद ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकाल के समय पूर्व में राजनेताओं को सरकारी पदों से कैसे लाभान्वित किया जाए, इसके लिए उस समय की कांग्रेस सरकारों ने विभागों से तोड़कर निगमों और बोड़ोर्ं का गठन कर अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पद सृजित किए।