फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Appointment of new chief secretary for himachal pradesh

चीफ सेक्रेटरी को लेकर हिमाचल की अफसरशाही में छिड़ा गृह युद्घ

Fri, 27 May 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 May 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Appointment of new chief secretary for himachal pradesh
31 मई को मुख्य सचिव पी मित्रा पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल की अफसरशाही में गृह युद्घ शुरू हो गया है। वरिष्ठतम अफसर को मुख्य सचिव बनाने के लिए घेराबंदी की जा रही है। 31 मई को मुख्य सचिव पी मित्रा पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अगले चीफ सेक्रेटरी को लेकर वरिष्ठ अधिकारी पूरी ताकत झोक रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल से प्रतिनियुक्ति पर गए वरिष्ठ अवसर दिल्‍ली से नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर अपडेट ले रहे हैं। वहीं चीफ सेक्रेटरी पी मित्रा ने कार्य में व्यस्तता बताकर पीएम से बात करने के लिए अपनी कुर्सी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी के लिए छोड़ दी है। इससे नई चर्चा छिड़ गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठतम अफसर को मुख्य सचिव बनाने के लिए घेराबंदी- मुख्य सचिव की नई कुर्सी पर किसी वरिष्ठ को बैठने के लिए खींचतान शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी इस कुर्सी पर किसी वरिष्ठ अफसर को ही देखना चाहते हैं। दिल्ली और सचिवालय में बैठे वरिष्ठ अफसर एकजुट हो गए हैं, वरिष्ठता कायम रखने के लिए इन अधिकारियों में चीफ सेक्रेटरी बनाने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। 31 मई को मुख्य सचिव पी मित्रा पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चीफ सेक्रेटरी को लेकर वरिष्ठ अधिकारी पूरी ताकत झोक रहे हैं। सचिवालय में नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। मंत्रियों के दफ्तर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों में यही बातें चल रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की बात करें तो पी. मित्रा के बाद अजय मित्तल सीनियर हैं। यह अधिकारी प्रति नियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं।

आईएएस अधिकारी दीपक सासन एचपीसीए चार्जशीट के फेर में फंसे हैं। सिहाग प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब तीन अधिकारी चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में है। इसमें सबसे वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी हैं, इनके बाद उपमा और तीसरे नंबर पर वीसी फारका है। हालांकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं कि काबिल और विश्वसनीय अफसर को ही चीफ सेक्रेटरी बनाया जाएगा।

हिमाचल से प्रतिनियुक्त पर गए वरिष्ठ अफसर नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर अपडेट हो रहे हैं। दिल्ली में बैठे अफसर सचिवालय के अधिकारियों से बात कर नए चीफ सेक्रेटरी के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। हालांकि चार दिन बाद किसी वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर नए चीफ सेक्रेटरी की मोहर लगनी है, लेकिन पद को लेकर गुटबाजी हावी हो गई है।

भ्रष्ट हैं मुख्य सचिव, आरोप गलत हो तो करें कार्रवाई: भंडारी

Appointment of new chief secretary for himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने वर्तमान मुख्य सचिव पार्थसारथी मित्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने वर्तमान मुख्य सचिव पार्थसारथी मित्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद मित्रा के खिलाफ जमीन खरीदने के लिए 118 की नोटिंग लिखने के ऐवज में लाखों रुपये लेने की जांच कर अभियोग चलाने की सिफारिश की थी।

लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों से घिरी सरकार ने उन्हें विजिलेंस क्लीयरेंस देते हुए मुख्य सचिव बना दिया। भंडारी ने कहा कि सीएम के करीबी एक अन्य अफसर को भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया था। लेकिन सरकार बदलते ही दोनों अधिकारी सीएम के खास बन गए और यही दोनों मेरे खिलाफ जांच और कार्रवाई की साजिश करने लगे। कहा कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार में घिरे हैं और जिनके खिलाफ मैंने ही कार्रवाई की है उनसे न्याय की उम्मीद करना ही बेमानी है।

भंडारी यही नहीं रुके, बोले मित्रा जैसे भ्रष्ट अधिकारी का हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनना प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है। चुनौती देते हुए कहा कि अगर मेरे आरोप गलत लगते हैं तो मित्रा मेरे खिलाफ जो चाहें कार्रवाई करा लें। मैं कोर्ट में साबित कर दूंगा कि उन्होंने कब और क्या किया। इस आरोप पर पक्ष लेने के लिए हमने मुख्य सचिव से बात करनी चाही लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए।

व्यस्त बताकर मोदी से बात करने से पीछे हटे चीफ सेक्रेटरी मित्रा

Appointment of new chief secretary for himachal pradesh
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी चीफ सेक्रेटरी से बात की।

चीफ सेक्रेटरी पी मित्रा ने कार्य में व्यस्तता बताकर प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए अपनी कुर्सी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी के लिए छोड़ दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी चीफ सेक्रेटरी से बात की है। हिमाचल में चीफ सेक्रेटरी की जगह संभालकर विनीत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक के बाद एक सवालों के जवाब दिए। सूत्र बताते हैं कि सीएम कार्यालय स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में पहले पी मित्रा पहुंच गए थे।

कांफ्रेंस रूम में पहले से ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। चीफ सेक्रेटरी पी मित्रा ने वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए खुद आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में बुलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम शुरू होने पर वह हर राज्य के चीफ सेक्रेटरी से बात करते हुए अपडेट लेते रहे।

आधे घंटे बाद हिमाचल का नंबर आया। पीएम ने विनीत चौधरी से सरकार से संबंधित 8  सवाल पूछे। इसमें नेशनल हाईवे, हिमाचल में सफाई व्यवस्था, पंचायतों में विकास कार्यों की स्थिति टीबी रोग और इससे निपटने के लिए केंद्र प्रायोजित प्रोग्राम, मेडिकल कॉलेज और उद्योग के बारे में विचार-विमर्श किया।

करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पंद्रह मिनट तक विनीत चौधरी से हिमाचल में टीबी रोग की स्थिति, केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत प्रोजेक्ट, स्वच्छ भारत मिशन और नेशनल हाईवे के बारे में अपडेट लिया। उन्होंने हिमाचल सरकार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed