फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for Army Public School Recruitment Eight Thousand PGT TGT PRT Posts

सैनिक स्कूलों में भरे जाएंगे शिक्षकों के आठ हजार पद, करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 09 Sep 2019 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Sep 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Apply for Army Public School Recruitment Eight Thousand PGT TGT PRT Posts
सांकेतिक तस्वीर

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी ने आर्मी पब्लिक स्कूलों में खाली पड़े पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के आठ हजार पदों को भरने के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए आर्मी स्कूलों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। विभिन्न राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन


आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी लिखित परीक्षा के आधार पर भरेगी। आर्मी पब्लिक स्कूलों में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा सहित 17 विषयों के पदों पर पीजीटी की भर्ती होगी।

विज्ञापन

प्रशिक्षित कला स्नातक में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व बॉयोलॉजी सहित 10 विषयों में नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा पीआरटी शिक्षक भी नियुक्त होंगे। पीटीजी पद के लिए 50 प्रतिशत पोस्ट ग्रेजुएट में अंक तथा बीएड का होना अनिवार्य किया गया है। टीजीटी पद के लिए ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक और बीएड का होना जरूरी है।

आवेदन करने वाला अभ्यर्थी सीटेट/टेट पास हो। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। पीआरटी शिक्षक को बीएड या फिर दो वर्ष का डिप्लोमा तथा आयु सीमा 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। सभी पदों के आवेदन के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड चार अक्तूबर को जारी किए जाएंगे तथा 19 और 20 अक्तूबर को लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा का परिणाम 30 अक्तूबर को आएगा। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए देशभर में 70 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रदेश में सोलन ओर कांगड़ा जिले को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आवेदनकर्ता पूरी जानकारी आर्मी वेलफेयर सोसाइटी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed