{"_id":"623dd64102f1454d8557cd41","slug":"application-launch-now-the-high-court-s-decision-and-status-of-cases-will-be-visible-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्लीकेशन लांच: अब मोबाइल पर दिखेगी हाईकोर्ट के फैसलों और मामलों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्लीकेशन लांच: अब मोबाइल पर दिखेगी हाईकोर्ट के फैसलों और मामलों की स्थिति
Fri, 25 Mar 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Mar 2022 08:52 PM IST
सार
मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने कहा कि रजिस्ट्री की कंप्यूटर शाखा ने एनआईसी के वैज्ञानिकों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के लिए एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की है। इसमें एडवोकेट निर्देशिका, मामले की स्थिति, निर्णय और आदेश जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मोबाइल एप्लीकेशन(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले और मामलों की स्थिति की जानकारी अब मोबाइल फोन पर मिल सकेगी। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि रजिस्ट्री की कंप्यूटर शाखा ने एनआईसी के वैज्ञानिकों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के लिए एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की है। इसमें एडवोकेट निर्देशिका, मामले की स्थिति, निर्णय और आदेश जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें वाद सूची, डिजिटल डिस्प्ले, मुफ्त टेक्स्ट सर्च, ई गेट पास, मेरी डायरी, महत्वपूर्ण निर्णय और जिला न्यायालयों की वेबसाइटों के लिंक जैसे कई विकल्पों के साथ खोजने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनूठी विशेषताओं वाले इस मोबाइल एप से अधिवक्ताओं, वादियों और आम जनता को लाभ होगा। एप में यूजर का फीडबैक लेने की भी सुविधा है। इस अवसर पर न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति सीबी बारोवालिया, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य भी मौजूद रहे। रजिस्ट्रार जनरल ने इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाधिवक्ता अशोक शर्मा, सहायक सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा, अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश अजय कोछड़ और अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन लवनीश कंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन