फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple transportation fares increased in shimla

सेब ढुलाई का बढ़ा किराया, पढ़िए कितना?

Wed, 16 Jul 2014 09:40 AM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
Apple transportation fares increased in shimla

जिले में इस साल बागवानों को दोहरी मार झेलनी होगी। बीते साल के मुकाबले सेब का उत्पादन कम है, उस पर फल मंडी तक सेब पहुंचाने के लिए बागवानों को बीते साल की अपेक्षा बारह फीसदी अधिक भाड़ा चुकाना होगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने दावा किया है कि सेब सीजन से संबंधित हर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि इस साल जिले में सेब की 2.30 करोड़ पेटियां उत्पादन होने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले साल 3.60 करोड़ सेब पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस साल सेब सीजन के दौरान परिवहन और अन्य प्रबंधों के नियंत्रण के लिए जिला शिमला में स्थित मुख्य सेब नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Apple transportation fares increased in shimla

ठियोग के बलग के समीप नैना, चौपाल के फेडज पुल, नारकंडा और रामपुर स्थित सभी उप नियंत्रण कक्ष भी क्रियाशील कर दिए गए हैं। छराबडा, शोघी और मैहली में सेब वाहनों के नियंत्रण के लिए पुलिस बैरियर स्थापित किए गए हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी अध्यादेश में इस साल स्टैंडर्ड यूनिवर्सल कार्टन में पैकिंग के लिए 20 किलोग्राम की सेब पेटी (22.5 किग्रा भार) के लिए भाड़ा निर्धारित किया गया है। इस साल भाड़े की दर को पिछले साल के मुकाबले बारह फीसदी बढ़ाया गया है।

पुलिस और उप मंडलाधिकारियों को इन मानकों को सख्ती से पालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति शिमला के निरीक्षण दल ने सब्जी की दुकानों पर मूल्य सूचियां न लगाने पर 12 मामलों में अनियमितताएं पाए जाने पर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed