{"_id":"5d9235468ebc3e93d76c4ecd","slug":"apple-shimla-news-sml30939875","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में मांग बढ़ने से सेब की कीमतों में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में मांग बढ़ने से सेब की कीमतों में आया उछाल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नवरात्रों के मौके पर देशभर में सेब की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। बीते सप्ताह के मुकाबले सेब के रेट 300 से 500 रुपये प्रति पेटी तक बढ़े हैं। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में बढ़िया क्वालिटी का रॉयल सेब 1600 से 1800 रुपये तक बिक रहा है।
नवरात्रों के दौरान फलों की डिमांड बढ़ने से सेब बागवानों को भी फायदा पहुंचना शुरू हो गया है। बाजारों में सेब की बिक्री बढ़ने से मांग में तेजी आई है। इन दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बढ़िया किस्म का सेब मंडियों में पहुंच रहा है। प्राकृतिक रूप से पकने के कारण हाइट के सेब का न सिर्फ रंग बेहतर है बल्कि यह रसीला भी अधिक है। खरीददार ऊंचाई वाले सेब को हाथों हाथ खरीद रहे हैं। हाइट के सेब की शेल्फ लाइफ भी अधिक है।
डिमांड बढ़ने से सेब के रेट में तेजी : हरीश
भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि त्यौहारी सीजन के चलते सेब की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। बढ़िया सेब को 1600 से 1800 रुपये तक रेट मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में सेब की कीमतों में तेजी बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बारिश से सेब तुड़ान हुआ प्रभावित
लगातार हो रही बारिश से सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण बागवान अपने बागीचों में सेब की फसल नहीं तोड़ पा रहे जिसके कारण मंडियों में भी सेब की आमद घटी है। भट्ठाकुफर फल मंडी में इन दिनों रोजाना 30 से 35 हजार पेटी सेब पहुंच रहा है।