{"_id":"5d51a0bc8ebc3e6d073149e0","slug":"apple-shimla-news-sml303757436","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट गिरने के बाद बागवानों ने रोका सेब तुड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट गिरने के बाद बागवानों ने रोका सेब तुड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। फल मंडी में सेब के रेट गिरने के बाद बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। मंडियों में बीते तीन दिन से सेब की आवक में भारी कमी आई है। पिछले हफ्ते जहां रोजाना 45 से 50 हजार पेटी मंडी पहुंच रही थीं अब घट कर 25 से 30 हजार रह गई है।
सेब की कीमतों में गिरावट के बाद अब बागवानों ने मंडियों के लिए माल लाना कम कर दिया है। बीते एक सप्ताह के भीतर सेब की कीमतों में 500 से 1600 रुपये तक की गिरावट आई है। मुस्लिम समुदाय के खरीददार बकरीद मनाने चले गए हैं, इसके अलावा मैदानी राज्यों में बाढ़ के कारण भी सेब का उठान कम होने से कीमतों में गिरावट आई है। बागवान अब कीमतों में तेजी आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले हफ्ते तक भट्ठाकुपर फल मंडी में रोजाना तीन से साढ़े तीन सौ पिकअप गाड़ियां सेब लेकर पहुंच रही थीं लेकिन तीन दिन से आमद में भारी गिरावट आई है। तीन दिन के भीतर आमद घट कर 120 पिकअप पर पहुंच
गई है।
कुछ दिनों से घटी है सेब की आमद
आढ़ती एसोसिएशन ढली के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सेब की आमद में गिरावट आई है। बागवानों से आग्रह है कि कच्चा माल बेचने के लिए मंडी में न लाएं, रंग के लिए केमिकल का प्रयोग न करें। बढ़िया माल को अच्छे दाम जरूर मिलेंगे।