फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple season strat from 15 july

सेब सीजन का आगाज, नियंत्रण कक्ष स्थापित

Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Apple season strat from 15 july
शिमला शहर में ट्रैफिक जाम से निपटने के इंतजाम पूरे, डीसी जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में सेब सीजन के सुचारु संचालन और बागवानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि उपमंडल अधिकारियों ने क्षेत्र में बागवानों, ट्रक और पिकअप ऑपरेटर यूनियनों के साथ बैठक कर ली है। इसके अलावा सेब सीजन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य नियंत्रण कक्ष फागू में स्थापित किया जा चुका है।
सहायक नियंत्रण कक्ष शोघी, गिरिपुल, नारकंडा, फैडिज पुल, बलग और कुड्डू में स्थापित किए गए हैं। यह सभी 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। बताया कि नियंत्रण कक्ष में आईडी कार्ड बनाने, पेटियों की गणना और धन एकत्र करने तथा गाड़ियों के आने जाने के आंकडे़ दर्ज करने के लिए साफ्टवेयर की सहायता से कार्य किया जाएगा। इससे बागवानों को सुविधा प्रदान करने के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उपायुक्त ने बताया कि सेब सीजन के दौरान शिमला शहर में जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए भी पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दिन के समय सर्कुलर रोड से
नहीं गुजरेंगे सेब से लदे वाहन
शिमला। एसपी मोहित चावला ने बताया कि सेब के ट्रक दिन में सर्कुलर रोड से नहीं गुजरेंगे। इन्हें ढली टनल से पहले भट्टाकुफर सड़क मार्ग होते हुए शोघी को निकलने वाले बाईपास से भेजा जाएगा। ऐसे में यह ट्रक शहर में दाखिल नहीं होंगे तथा ट्रैफिक सुचारु रूप चलेगा। ढली फल मंडी में एक साथ ट्रक नहीं भेजे जाऐंगे छराबड़ा के आसपास इन्हें बारी-बारी से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना नियमों का करना होगा पालन
कोविड-19 के दृष्टिगत सभी एसडीएम को सेब सीजन के दौरान सरकार की ओर से जारी विशेष मानक संचालन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में सेब सीजन को देखते हुए सभी मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा किया जा चुका है। उपायुक्त ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध न हो और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे, इसके लिए लोक निर्माण विभाग तथा संबद्ध विभागों को सभी तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed