{"_id":"60fc53cc8ebc3e584d00b5fe","slug":"apple-season-increased-in-shimla-shimla-news-sml378021154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना पहुंच रहा 8 से 10 हजार पेटी सेब, ईद के बाद फल मंडी में बढ़े खरीददार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजाना 8 से 10 हजार पेटी सेब मंडी पहुंच रहा है। ईद के बाद मंडी में सेब खरीददारों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंडी के पुराने शेड में करीब 26 आढ़ती कारोबार कर रहे हैं। पुराने शेड में सेब की पेटियां स्टोर की जा रही है। सोमवार से मंडी में सेब की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
भट्ठाकुफर फल मंडी में जिले के करसोग, ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ूू और चौपाल से सेब की खेप पहुंच रही है। मौजूदा समय में बाहरी राज्यों के पचास के करीब खरीददार भट्ठाकुफर फल मंडी से सेब की खरीद कर रहे हैं। ईद के बाद खरीददारों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि पहली अगस्त तक सौ से अधिक खरीददार मंडी में सेब खरीद करने पहुंच जाएंगे। इन दिनों हो रही बारिश के बाद बागवानों ने सेब का आकार और रंग बढ़ने के लिए तुड़ान रोक दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते से मंडी में सेब की आमद दोगुनी हो जाएगी। फल मंडी की ओएक्सडी ट्रेडर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फर्म के संचालक मयंक सूद ने बताया कि मंडी में बढ़िया माल को ऊंचे दाम मिल रहे हैं। बागवानों से आग्रह है कि पूरी तरह तैयार फसल ही मंडी में लाएं, अच्छी ग्रेडिंग पैकिंग को बढ़िया दाम मिलेंगे।
ढली में 1730 रुपये बिका
टाइडमैन, पराला में 1200
शिमला की ढली मंडी में शनिवार को टाइडमैन सेब 400 से 1730 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका, पराला मंडी में 300 से 1200 रुपये रेट रहा। रॉयल सेब को ढली मंडी में 800 से 2500 पराला में 800 से 2700 रुपये रेट रहा। स्पर किस्म का सेब ढली मंडी में 3000 से 3100 पराला में 4100 रुपये प्रति पेटी बिका। गाला वैरायटी का सेब ढली मंडी में 1400 से 2000 रुपये जबकि पराला में 1100 से 2800 रुपये रेट रहे। रेड गोल्ड सेब ढली में 600 से 1300 और पराला में 400 से 1200 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका।