फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple Scab in himachal pradesh Damage to apple crop

सेब की फसल स्कैब की चपेट में, फील्ड में भेजी वैज्ञानिकों की टीम

Sun, 23 Jun 2019 03:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Apple Scab in himachal pradesh Damage to apple crop
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सेब की फसल स्कैब की चपेट में आ गई है। समय रहते सेब के बगीचों में उपयुक्त दवा का छिड़काव नहीं किया गया तो प्रदेश में 4500 करोड़ के सेब कारोबार पर संकट पड़ सकता है। बागवानों की शिकायतों के बाद प्रदेश सरकार ने डा. वाईएस परवार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी और उद्यान विभाग के वैज्ञानिकों संयुक्त टीमों को फील्ड में भेज दिया है जिससे सेब की इस महामारी को रोका जा सके। जिला शिमला और मंडी क्षेत्रों में सेब को स्कैब ने जकड़ लिया है और इससे सेब बागवानों की रातों की नींद उड़ गई है। 

विज्ञापन


बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि सेब पर समय रहते फफूंदनाशकों का छिड़काव न होने के कारण जिला शिमला के खड़ापत्थर, मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में सेब पर स्कैब की मार पड़ने की शिकायतें सरकार के ध्यान में लाई गई हैं। बताते हैं कि लंबे समय तक बारिश होने और तापमान नीचे रहने के कारण सेब पर स्कैब ने हमला बोला है। इसकी रोकथाम के लिए जितना जल्दी हो सके फफूंदनाशकों का छिड़काव करने की सिफारिश की जा रही है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं बागवानी निदेशक
राज्य के बागवानी निदेशक एमएल धीमान कहते हैं कि जिला शिमला और मंडी क्षेत्र के बागवानों ने शिकायत की हैं कि सेब पर स्कैब का हमला हो गया है। स्कैब आरंभिक स्टेज में है और इसे काबू किया जा सकता हैै। इसके बाद नौणी विवि और उद्यान विभाग के वैज्ञानिकों की टीम मौके पर जायजा लेने के लिए भेजी गई है। टीमों के अनुसार छिड़काव न करने के कारण स्कैब फैला है। उद्यान विभाग की सारिणी के अनुसार फफूंदनाशकों का छिड़काव समय रहते कर लें, जिससे सेब के स्कैब से बचाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं बागवानों के प्रतिनिधि
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ अध्यक्ष हरीश चौहान और माकपा के शिमला जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि सेब पर स्कैब रोग फैल रहा है। सरकार समय रहते सेब बागवानों को उपयुक्त मात्रा में सस्ती दवाएं उपलब्ध कराएं ताकि सेब के तबाह होने से रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed