फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple sales game has started in the markets, small and big sized apples are being sold at different prices

HP Apple Season: मंडियों में सेब की बिक्री में खेल शुरू, अलग-अलग दामों पर बेचा जा रहा छोटे व बड़े आकार का सेब

Wed, 31 Jul 2024 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य तौर पर लागू कर बागवानों को राहत दी है, लेकिन आढ़तियों और लदानियों ने बागवानों के शोषण का अलग तरीका निकाल लिया है। 

विज्ञापन
Apple sales game has started in the markets, small and big sized apples are being sold at different prices
सेब बिक्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस साल सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य तौर पर लागू कर बागवानों को राहत दी है, लेकिन आढ़तियों और लदानियों ने बागवानों के शोषण का अलग तरीका निकाल लिया है। मंडियों में छोटे और बड़े आकार के सेब को अलग-अलग दामों पर बेचा जा रहा है। हिमाचल में हमेशा से सेब की बिक्री औसत कीमतों पर होती आई है, लेकिन इस बार आढ़तियों और लदानियों ने मिलकर अलग कीमतों पर सेब खरीदना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


सूखे और बीमारियों की मार से इस साल छोटे आकार के सेब का उत्पादन अधिक है। इन दिनों मंडियों में सेब की बोलियां 3,000 से 4,000 रुपये बॉक्स लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  बागवान भी मंडी के ऑक्शन यार्ड पर उपज की ऊंची बोली से खुश नजर आते हैं, लेकिन जब आढ़ती बिक्री का पर्चा (कच्चा बिल) देता है तो उसमें बड़े आकार के सेब के चुनिंदा बॉक्स को ही ऊंचा रेट दर्शाया जाता है, छोटे आकार के सेब के बॉक्स के रेट 30 से 40 फीसदी कम कीमत पर खरीदे जाते हैं। हिमाचल विशेषकर शिमला जिले की मंडियों में यह खेल सबसे अधिक चल रहा है। 

विज्ञापन

मनमानी करने वालों के होंगे लाइसेंस रद्द : वर्मा
मंडियों में सेब की बिक्री पुरानी व्यवस्था पर ही होगी। आढ़ती और लदानी अपने स्तर पर छोटे-बड़े सेब की कीमतें तय नहीं कर सकते। अधिकारियों को मंडियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सेब बेचने में अगर आढ़ती मनमानी कर रहे हैं तो बागवान इसकी शिकायत करें। दोषियों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। -देवानंद वर्मा, चेयरमैन, एचपीएमसी शिमला एवं किन्नौर

बागवानों ने यूनिवर्सल कार्टन का किया समर्थन
शिमला। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) की ओर से मंगलवार को ठियोग में स्थित पराला फल मंडी में बैठक का आयोजन किया गया। एपीएमसी सचिव पवन सैनी ने बैठक की अध्यक्षता की। यूनिवर्सल कार्टन भरने में बागवानो को हो रही कठिनाई के बारे में बात की गई, जिस पर बागवानों ने परेशानी होने से साफ इन्कार किया। 

विज्ञापन

क्या है सेब की दर और गड बिक्री
छोटे और बड़े आकार के सेब को एक ही औसत रेट पर बेचने की व्यवस्था ‘दर’ है। बड़े आकार के सेब के मुकाबले छोटे सेब की कीमतों में कटौती गड बिक्री की व्यवस्था है। बगीचों में छोटे-बड़े दोनों आकार का सेब है। आकार के आधार पर कीमतें तय होने से बागवानों को नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed