फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple growers announced a strike on the increase in the price of apple carton, the government engaged in damage control

Carton Price Issue: सेब कार्टन के दाम बढ़ने पर मचा घमासान, बागवानों ने किया हड़ताल का एलान, डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार

Thu, 14 Jul 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jul 2022 09:58 PM IST
सार

बुधवार को कार्टन के दामों में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। दूसरे ही दिन गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कार्टन पर जीएसटी में छह फीसदी छूट देने का फैसला लिया गया है। बागवानों को 18 के बजाय अब 12 फीसदी जीएसटी ही देना होगा। 

विज्ञापन
apple growers announced a strike on the increase in the price of apple carton, the government engaged in damage control
सेब कार्टन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेब कार्टन के दाम बढ़ने पर घमासान मच गया है। एक ओर जहां सेब बागवानों ने हड़ताल का एलान किया है, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। बुधवार को कार्टन के दामों में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। दूसरे ही दिन गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कार्टन पर जीएसटी में छह फीसदी छूट देने का फैसला लिया गया है। बागवानों को 18 के बजाय अब 12 फीसदी जीएसटी ही देना होगा। यह जीएसटी राज्य सरकार अब खुद वहन करेगी। इससे कार्टन के रेट पूरी तरह से तो नहीं, लेकिन कुछ कम होंगे। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानों को कार्टन (बारदाने) पर 18 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा था। सरकार ने अब जीएसटी में छह फीसदी की छूट देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में एचपीएमसी व हिमफेड को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन निजी कंपनियां विभाग से संबद्ध हैं, जो बागवानों को कार्टन उपलब्ध करवाती हैं। पैकिंग ट्रे के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन इसमें किसी भी कंपनी ने भाग नहीं लिया। ट्रे के लिए अब फिर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं, कार्टन की कीमतों में 15 फीसदी बढ़ोतरी और सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य में महज एक रुपये की बढ़ोतरी से संयुक्त किसान मंच खफा है। मंच ने सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का फैसला लिया है। किसान मंच ने 20 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को बागवानों के प्रतिनिधिमंडल ने सुबह ओकओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। कैबिनेट की बैठक के बाद जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के बागवानों का एक प्रतिनिधिमंडल बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed