फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple farming in 40 degree Celsius temperature in Rampur Himachal Pradesh

अरे वाह! 40 डिग्री तापमान में उगा दिया ऑर्गेनिक सेब

Thu, 26 Jul 2018 12:19 PM IST
तिलक राज कायथ, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
तिलक राज कायथ, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Thu, 26 Jul 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
apple farming in 40 degree Celsius temperature in Rampur Himachal Pradesh

कौन कहता है कि सेब की पैदावार सिर्फ ठंडे इलाके में हो सकती है। यह बात शिमला जिले के खखरोला के बागवान रंजीत सिंह ठाकुर ने गलत साबित कर दी है। उन्होंने 40 डिग्री के तापमान वाले इलाके में सेब पैदा कर पुरानी धारणाएं गलत साबित कर दी हैं। उन्होंने नई राह दिखाते हुए बागवानों को बता दिया है कि जहां बर्फ भी नहीं पड़ती, वहां भी गुणवत्ता वाला इटैलियन सेब पैदा किया जा सकता है।

विज्ञापन


बागवान रंजीत सिंह ने यह बात भी साबित कर दी है कि यदि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। उन्होंने करीब 40 डिग्री तापमान में ऑर्गेनिक सेब तैयार कर क्षेत्र के लोगों के सामने मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


करीब बीते चार वर्ष से इटैलियन सेब की विभिन्न किस्मों के पौधे उगाकर सेब का उत्पादन कर रहे हैं। प्रदेश के शिमला जिले को सेब उत्पादक के रूप में जाना जाता है। उम्दा किस्म का सेब ठंडे इलाकों में ही पैदा किया जा सकता है। यह अब सिर्फ भ्रम रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट स्टॉक पर उगाए करीब तीन सौ इटैलियन पौधे

apple farming in 40 degree Celsius temperature in Rampur Himachal Pradesh

चालीस डिग्री तापमान वाले गर्म इलाके में भी अच्छी किस्म का सेब तैयार किया जा सकता है। रामपुर उपमंडल के खखरोला गांव के रंजीत सिंह ठाकुर ने मात्र एक वर्ष में ही सेब की विभिन्न विदेशी किस्में तैयार कर क्षेत्र के अन्य किसानों को ऑर्गेनिक कृषि करने की राह दिखाई है।

वे बागवान ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूल में अध्यापक भी हैं। जिस निष्ठा और समर्पण भाव से यह शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं उसी मेहनत से यह बागवानी भी करते हैं। गांव में पढ़े-लिखे युवा रोजगार की आस लगाए बैठे हैं, उन्हें इनसे प्रेरणा जरूर मिली है।

प्रगतिशील बागवान रंजीत ठाकुर के अनुसार दिसंबर 2014 में उन्होंने रूट स्टॉक पर इटैलियन सेब की विभिन्न किस्मों के पौधे उगाए। इसमें स्कॉलट स्पर, जैरोमाइन, रेड विलोक्स, गाला फिंगल, गाला डिकारली, गाला रेड लूम और सुपर चिप सहित विभिन्न किस्मों के तीन सौ पौधे लगाए हैं।

एक वर्ष पश्चात ही सैंपल के रूप में सेब की फसल मिलने लगी है। अब सेब की अच्छी खासी फसल तैयार हो रही है। यह सेब पूरी तरह से ऑर्गेनिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed