फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple chutney and pickle became people's first choice

Shimla News: सेब की चटनी और आचार बना लोगों की पहली पसंद

Wed, 26 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Apple chutney and pickle became people's first choice
खादी महोत्सव के स्टॉलों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

शहद और लिंगड़ का आचार भी खूब खरीद रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर चल रहे खादी महोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ शिमला घूमने आए पर्यटक भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। महोत्सव के स्टॉलों में हिमाचली सेब की बनी चटनी, शहद के साथ ही प्राकृतिक रूप से उगने वाले लिंगड़, आम, लहसुन का आचार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विक्रेता इस खाद्य सामग्री को पर्यटकों और यहां आने वाले लोगों को चखा कर ही बेच रहे हैं। इन उत्पादों के स्वाद को चखने के बाद वह इन्हें खरीद कर घर ले जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। शहद को अधिकतर पर्यटक ही खरीद रहे हैं। महोत्सव के स्टाॅल पर रॉयल और गोल्डन सेब की मांग अधिक है। कोटखाई के निक्षय ने बताया कि इस चटनी में काली मिर्च, अदरक और सेंधा नमक जैसे मसालों को मिलाया जाता है, जिससे इसका जायका बनता है। चटनी को यहां आने वाले लोग पसंद कर खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेब के अलावा पलम, नाशपाती और किवी की चटनी भी उपलब्ध है। आचार बेचने वाली ईशा ने बताया कि उनके स्टॉल पर लिंगड़ का आचार अधिक पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही जायके के शौकीन पर्यटक और शिमला के लोग आम का आचार, मिक्स आचार, लहसुन का आचार, घंडयाली का आचार, नींबू का आचार, लसुड़ा का आचार और गोभी-गाजर का आचार भी खूब पसंद कर रहे हैं। महोत्सव में जंगली शहद और कश्मीर के सफेद शहद को भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article