फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple Cartons GST reduction notification issued cartons will be cheaper

GST Deduction On Apple Cartons: जीएसटी कटौती की अधिसूचना जारी, तीन से चार रुपये सस्ता मिलेगा कार्टन

Mon, 22 Jul 2024 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 22 जून को आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में कार्टन पर जीएसटी कटौती का फैसला लिया था। जिसको लेकर अब केंद्र सरकार ने कार्टन पर जीएसटी कटौती की अधिसूचना जारी कर दी है। कितना सस्ता मिलेगा कार्टन जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Apple Cartons GST reduction notification issued cartons will be cheaper
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र सरकार ने कार्टन पर जीएसटी कटौती की अधिसूचना जारी कर दी है। सेब पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कार्टन पर अब 18 के स्थान पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। केंद्र सरकार ने 22 जून को आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में कार्टन पर जीएसटी कटौती का फैसला लिया था। 6 फीसदी जीएसटी कटौती से कार्टन के दामों में 3 से 4 रुपये की कमी आएगी। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस साल से सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन को अनिवार्य रूप से लागू किया है। जीएसटी की दरें घटने से बागवानों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में करीब दो लाख परिवार सेब बागवानी से जुड़े हैं। हिमाचल प्रदेश कार्टन बॉक्स उत्पादक संघ के अध्यक्ष आदित्य सूद का कहना है कि 15 जुलाई से कार्टन पर जीएसटी की दरें 18 से घटाकर 12 फीसदी लागू कर दी गई हैं। इससे भूरे कार्टन की कीमतें 2.50 से 3.00 रुपये, जबकि सफेद कार्टन की कीमतों में 3.00 से 3.50 रुपये की कमी आएगी। उधर, संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने कहा कि कार्टन की कीमतों में 6 फीसदी कटौती लागू हो चुकी है। बागवान विक्रेताओं से कार्टन पर 3 से 4 रुपये की छूट की मांग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed