फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aparajita shimla

हर रोज आधा घंटा करें योग, खुलकर पीयें पानी, रहेंगे निरोग

Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
aparajita shimla
शिमला के पोर्टमोर स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 म‌िल‌ियन कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं।
शिमला। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर रोज आधा घंटा योग क्रियाएं करना जरूरी हैं। इसके साथ एक से डेढ़ किलोमीटर की पैदल सैर और दिन में दो से चार लीटर पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह जानकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में खेल दिवस पर अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक तृप्ता शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने के टिप्स दिए। कहा कि योग आसन शरीर को तंदरुस्त रखते हैं। रोजाना आधा घंटा योग क्रियाएं करनी चाहिए। इसमें श्वास से संबंधित क्रियाएं, हल्का व्यायाम और डेढ़ किलोमीटर वॉक करना हितकारी होता है। खेल गतिविधियों में भी बच्चों को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। तृप्ता शर्मा ने कहा कि किशोरावस्था में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार लेना जरूरी है। इस उम्र में कई तरह के विकास होते हैं। मनुष्य के शरीर के लिए दो से चार लीटर तक पानी पीना लाभकारी है। पानी से शरीर से जो अवांछित तत्व बाहर निकलते हैं तथा शरीर निरोग रहता है। खाना खाने के साथ भूल से भी पानी न पीयें। खाने से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद ही पानी पीना चाहिए। खाने के साथ पानी पीने से पाचन तंत्र में विकार पैदा होते हैं। पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सूद ने अमर उजाला की महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

ध्यान लगाने से लगता है पढ़ाई में मन
पोर्टमोर स्कूल की योग प्रशिक्षक तृप्ता शर्मा ने कहा कि बच्चों को ध्यान लगाना सीखना चाहिए। ध्यान लगाने से पढ़ाई में मन लगता है और बच्चा जो याद करेगा वह भूलता नहीं। इसके साथ बच्चे पूरा दिन फ्रेश रहते हैं। अभिभावकों को चाहिए वह बच्चों को किसी योग गुरु के पास भेजकर ध्यान लगाना जरूर सिखाएं। दावा किया कि इससे निश्चित तौर पर परिणाम सकारात्मक आएंगे। स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। हरी सब्जियों, दालें, सलाद और फलों को खाने में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed