फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag Thakur targeted arvind Kejriwal in hamirpur himachal

Hamirpur: अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- सबूत आपके खिलाफ है तो फिर से जेल जाना पड़ेगा

Wed, 22 May 2024 04:36 PM IST
Krishan Singh संवाद/एजेंसी,हमीरपुर
संवाद/एजेंसी,हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 May 2024 04:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से जग हंसाई हो रही है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur targeted arvind Kejriwal in hamirpur himachal
भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर - फोटो : ani

विस्तार

2015 में 174 करोड़ के बजट के साथ मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेज को हमीरपुर के लिए स्वीकृत किया, मुख्यमंत्री सुक्खू रिकाॅर्ड चेक कर लें। भाजपा ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है और भाजपा ही उद्घाटन करेगी। नादौन में चुनावी सभा को संबोधित करने बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2015 में मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाया गया है। 174 करोड़ रुपये का बजट देकर भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाया। भाजपा ने इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया और हम ही इसका उद्घाटन भी करेंगे। जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन भी भाजपा सरकार ने प्रदेश में उपलब्ध करवाई है। 2015 में केंद्र से स्वीकृति के बावजूद अढ़ाई साल तक तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लटकाए रखा। जमीन तक कांग्रेस सरकार ने जमीन मुहैया नहीं करवाई।

विज्ञापन


एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय का कार्यालय रुकवाने का कार्य कांग्रेस ने किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का पैसा अभी तक प्रदेश सरकार ने जमा नहीं करवाया है। कांग्रेस के नेता विकास कार्यों पर अपने नाम की पट्टी लगाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार के बाद कांग्रेस सरकार और बाद में भाजपा सरकार सत्ता में आई। अब डेढ़ साल से कांग्रेस सरकार फिर सत्ता में है। अब क्या कर पाएं हैं। कांग्रेस सरकार अपना एक भी वादा और गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। कांग्रेस सरकार में किसान, युवा, महिला व बुजूर्ग सब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पांच लाख नौकरियां, 1500 रूपये मासिक सारे वादे अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बेहाल है। सीएम सुक्खू के जिले और गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में तो सबसे पहले 1500 रुपये मासिक मिलना चाहिए था। यदि गृह विधानसभा क्षेत्र में पैसा नहीं आया है तो अन्य क्षेत्रों में कैसे आएगा। पांच लाख नौकरियां तो दूर आठ नौकरियां नादौन में नहीं मिल पाई है। 600 करोड़ के स्टार्टअप फंड के दावे किए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर छह करोड़ रुपये भी नादौन के युवाओं को नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से जग हंसाई हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अनुराग ने कहा कि वह(केजरीवाल) कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं। वह अब ज्ञान बांट रहे हैं कि आप वोट डालेंगे तो उन्हें रिहाई मिलेगी। सबूत आपके खिलाफ है तो फिर से आपको जेल जाना पड़ेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल दो तारीख को जेल जाएंगे और ये बात उन्होंने हंस-हंस के कही है। अनुराग ने कहा कि आज भ्रष्टाचार का नाम लिया जाता है तो सीधा अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस का नाम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed