'ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित कर रही वीरभद्र सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में तिरंगा यात्रा का आगाज करने से पूर्व सरकार की कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की। कहा कि ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
ऊना के जिलाधीश यूनुस खान और बद्दी से एडिशनल एसपी गौरव सिंह और सीनियर अधिकारी आरडी धीमान पर कार्रवाई कर सरकार ने ईमानदार अधिकारियों और प्रदेश में भय का वातावरण पैदा कर दिया है।
कहा कि हमारी सरकार में हर ईमानदार अधिकारी को आगे बढ़ने और इच्छा से काम करने का अवसर दिया जाएगा। केंद्रीय परियोजनाओं की प्रोग्रेस क्या है, इसे गति देने तथा प्रदेश और केंद्र सरकार के मध्य समन्वय रखने को अब जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठकें दिशा के नाम से होंगी।
सांसद ने हमीरपुर जिला मुख्यालय से संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आगाज किया। कहा कि 9 अगस्त से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश और देश के कोने-कोने में 70वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 70 कदम के विकास को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
क्रांतिकारियों के परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य
वह उन परिवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। अनुराग ठाकुर ने भूंपल में स्वतंत्रता संग्राम में रहे क्रांतिकारी यशपाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनकी रचनाओं को एक पुस्तक में संजोकर उसकी एक हजार प्रतिलिपि छपवाएंगे और नौजवानों में बांटेंगे।
इसके बाद नादौन में स्वतंत्रता क्रांतिकारी इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ नरेंद्र अत्री, विजय अग्निहोत्री, अनिल ठाकुर, जय शर्मा, अंकुश शर्मा, अभिषेक, अजय रिंटू, विशाल समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दोपहिया वाहनों पर रैली निकाली।