फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur Statement in Tiranga yatra at Hamirpur.

'ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित कर रही वीरभद्र सरकार'

Wed, 17 Aug 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur Statement in Tiranga yatra at Hamirpur.
सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में तिरंगा यात्रा का आगाज करने से पूर्व सरकार की कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की - फोटो : अमर उजाला

सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में तिरंगा यात्रा का आगाज करने से पूर्व सरकार की कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की। कहा कि ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन


ऊना के जिलाधीश यूनुस खान और बद्दी से एडिशनल एसपी गौरव सिंह और सीनियर अधिकारी आरडी धीमान पर कार्रवाई कर सरकार ने ईमानदार अधिकारियों और प्रदेश में भय का वातावरण पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


कहा कि हमारी सरकार में हर ईमानदार अधिकारी को आगे बढ़ने और इच्छा से काम करने का अवसर दिया जाएगा। केंद्रीय परियोजनाओं की प्रोग्रेस क्या है, इसे गति देने तथा प्रदेश और केंद्र सरकार के मध्य समन्वय रखने को अब जिला सतर्कता निगरानी समिति की बैठकें दिशा के नाम से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने हमीरपुर जिला मुख्यालय से संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आगाज किया। कहा कि 9 अगस्त से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश और देश के कोने-कोने में 70वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 70 कदम के विकास को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

क्रांतिकारियों के परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

Anurag Thakur Statement in Tiranga yatra at Hamirpur.
सांसद ने हमीरपुर जिला मुख्यालय से संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आगाज किया। - फोटो : अमर उजाला

वह उन परिवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। अनुराग ठाकुर ने भूंपल में स्वतंत्रता संग्राम में रहे क्रांतिकारी यशपाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनकी रचनाओं को एक पुस्तक में संजोकर उसकी एक हजार प्रतिलिपि छपवाएंगे और नौजवानों में बांटेंगे।

इसके बाद नादौन में स्वतंत्रता क्रांतिकारी इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ नरेंद्र अत्री, विजय अग्निहोत्री, अनिल ठाकुर, जय शर्मा, अंकुश शर्मा, अभिषेक, अजय रिंटू, विशाल समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने दोपहिया वाहनों पर रैली निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed