{"_id":"b068fe72c7ff738a989334bb5e1a304c","slug":"anurag-thakur-statement-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर ने किया सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर ने किया सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा
भरवाईं (ऊना)/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 May 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार वाली सरकार है। मुख्यमंत्री निचले क्षेत्र के विरोधी हैं।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में पत्रकार वार्ता में कहा कि न सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में बनने दी और न धर्मशाला में आईपीएल मैच होने दिए। इसके अलावा कई ऐसे कार्य हैं, जो बिलकुल ठप पड़े हैं। इनमें हमीरपुर और ऊना बस स्टैंड शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदेश में आतंक का माहौल बनाया हुआ है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। नशे, शराब का व्यापार बढ़ा है। यह सरकार खनन, तेल, भू और शराब माफिया की सरकार बनकर रह गई है।
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार देने के बजाय यह टिप्पणी करना कि हिमाचल के लोग चूहों की तरह बच्चे पैदा कर रहे हैं, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सड़कों की दशा दयनीय बनी हुई है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में खेलों का नामोनिशान मिटा दिया है।
2005 और 2015 में खेल कानून लाए, लेकिन मुंह की खानी पड़ी। मुख्यमंत्री नकारात्मक सोच से कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस का कुनबा बिखर चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को पहले से अधिक धन मुहैया करवाया है।