फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur says Congress President, Chief Minister, and Deputy Chief Minister must respond to the 'suitcase

HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- अटैची वाले आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दें जवाब

Sat, 06 Jun 2026 03:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 03:52 PM IST
सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पांच-पांच अटैची की बात कर रहे है। कांग्रेस सरकार के नेताओं की जुबान इस पर बंद है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur says Congress President, Chief Minister, and Deputy Chief Minister must respond to the 'suitcase
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पांच-पांच अटैची की बात कर रहे है। कांग्रेस सरकार के नेताओं की जुबान इस पर बंद है। अटैची कौन, कहां से, किसके लिए एकत्र करता है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को जवाब देना होगा। प्रदेश की जनता जवाब मांग रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने परिधि गृह हमीरपुर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बातें कहीं। पंचायत चुनाव नतीजे के बाद शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर का हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत हुआ। स्वागत में विजेता जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान और उपप्रधान जुटे। सांसद ने यहां पर जन समस्याएं भी सुनीं और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

विज्ञापन

Trending Videos

नवनिवार्चित पंचायत प्रतिनिधियों को भगवा पटका पहना किया सम्मनित। अनुराग ठाकुर ने पूर्व सीपीएस एवं हिमाचल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती के बयान पर कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि अब तक प्रदेश में कितने अटैची इकट्ठे हुए, प्रदेश से बाहर कितने भेजे और कितने हिमाचल में किसको मिले इसका हिसाब प्रदेश की जनता को चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि पंचायत चुनाव में जीते हुए जनप्रतिनिधियों का कोई मूल्य नहीं है। पहले पंचायत चुनाव करवाने से पीछे हट रहे थे और अब हार के बाद बौखलाहट में ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा की पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत हुई है और दो तिहाई से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा के विचारधारा से जीत कर आए हैं।  सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर सर्किट हाउस में 'नाउ फॉर क्लाइमेट' पहल के तहत पाैधरोपण अभियान में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed