फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur said Himachal will now be made a sports land

अनुराग ठाकुर का एलान : देवभूमि और वीरभूमि के बाद अब हिमाचल को बनाएंगे खेल भूमि

Mon, 23 Aug 2021 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 01:16 AM IST
सार

  • कहा कि देश में कई प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने खिलाड़ियों के साथ महज फोटो ही खिंचवाए
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, दबावमुक्त रहना सिखाया
  • कहा कि खेलों में बढ़ावा देने के लिए स्टेक होल्डर को भी आगे आना चाहिए
  • हमीरपुर की तरह देशभर में शुरू होने चाहिए सांसद खेल महाकुंभ

विज्ञापन
Anurag Thakur said Himachal will now be made a sports land
प्रेसवार्ता में अनुराग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कई प्रधानमंत्री रहे, जिनके समय में जब भी टीमें खेलने जाती थीं तो उन्होंने खिलाड़ियों के साथ महज फोटो ही खिंचवाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उनका न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि दबाव में नहीं खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विजेताओं के साथ-साथ जो खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए उनके साथ भी उतना ही समय बिताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि और देवभूमि के बाद अब हिमाचल को खेल भूमि बनाने का प्रयास करेंगे। खेलों की सुविधाएं पहले से बेहतर होंगी और यहां खेलाड़ियों को प्रोत्साहन के अवसर मिल सकेंगे। हिमाचल की कला और सांस्कृति को नए पंख लगाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


देश में खेलों को बढ़ावा देने में स्टेक होल्डर की भूमिका भी अहम रहेगी। राज्य अपना खेल ढांचा सुधारे, केंद्र से जो मदद चाहिए वो की जाएगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारपोरेट और खेल संघों की भूमिका भी अहम रहेगी। भारत सरकार ने खेलो इंडिया अभियान के तहत कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। ओलंपियन को कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए 75-75 स्कूलों में जाने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों के साथ खेलने के लिए कहा गया, ताकि विद्यार्थी खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


हमीरपुर में रेडियो स्टेशन में खाली पदों और सिंथेटिक ट्रेक की दुदर्शा पर अनुराग ने कहा कि यह प्रदेश स्तर के मामले हैं, जिस पर प्रदेश की सरकार की कार्रवाई कर सकती है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है। जेएंडके विकास की पटरी पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो साल से भी कम समय में कामकाज की रफ्तार बहुत अधिक तेजी से बढ़ी है। अनुराग ने कहा कि गुपकार गैंग की बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं आने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबको अपनी इच्छा से आना है। देश के भीतर सभी वेब चैनलों का एक माह के भीतर पंजीकरण के निर्देश हैं ताकि इनके बारे में सही जानकारी मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ शुरू किया है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए। अब देश के अन्य सांसदों से भी इस अभियान को शुरू करने की अपील की जाएगी। फोरलेन पर देरी पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि फोरलेन प्रोजेेक्ट ट्रैफिक और व्यवहारिकता पर निर्भर करते हैं। इस बारे प्रदेश सरकार काम कर रही है।


रेलवे और एयरपोर्ट आधार भूत ढांच सुदृढ करना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। भानूपल्ली का काम चल रहा है। एफएम और रेडियो सिग्नल को लेकर पहाड़ी क्षेत्रों की अपनी समस्याएं होती हैं, लेकिन तकनीक के साथ समय-समय पर समाधान निकलते हैं। बहुत सार टावर लगेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जाम आशीर्वाद यात्रा के दौरान जो स्वागत हुआ, उसके लिए निशब्द हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed